{"_id":"5bab11a28666847e05aee02fc6eaf7b9","slug":"sharada-bathing-ghats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद भी शारदा स्नानघाट का नहीं हो पाया पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद भी शारदा स्नानघाट का नहीं हो पाया पुनर्निर्माण
राजेश देउपा/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर सरकार जहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे पर दावे कर रही है, वहीं उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में होली के तत्काल बाद आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को तीन साल बाद भी आपदा से क्षतिग्रस्त घाट का पुनर्निर्माण न होने से इस बार भी स्नान के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक घाट के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव की फाइल शासन में लंबित है।
विज्ञापन
जून 2013 में आई आपदा में टनकपुर क्षेत्र में भी खासी तबाही मची थी। उत्तर भारत के मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हुए, वहीं प्रमुख पड़ाव टनकपुर का शारदा स्नानघाट भी बह गया था। घाट के क्षतिग्रस्त होने से मां पूर्णागिरि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को पावन जल में स्नान में दिक्कत उठानी पड़ती है। स्नानघाट के पुनर्निर्माण की मांग लगातार उठ रही है, लेकिन घाट के नहीं बनने के कारण तीन सालों में हर बार होली के बाद मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इधर, वर्तमान में शारदा घाट का कुछ हिस्सा ही बचा है, जिसमें किसी तरह जोखिम उठाकर श्रद्धालु स्नान करते हैं। कई बार श्रद्धालु तेज बहाव में बह भी जाते हैं, इसके लिए तैराक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती हैँ। स्नानघाट का पुनर्निर्माण कब होगा इसका न तो नगर पालिका प्रशासन और न ही स्थानीय प्रशासन के पास कोई जवाब है। ऐसे में तय है कि इस बार भी श्रद्धालुओं को शारदा घाट में स्नान के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
पालिका ने शुरू कर दी है मेले की तैयारी : ईओ
नगर पालिका के ईओ शेखर चंद्र जोशी का कहना है कि पालिका द्वारा शारदा स्नानघाट के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही घाट के पुनर्निर्माण का कार्य भी सिंचाई विभाग को सौंपा गया है। मार्च में मेला शुरू हो जाएगा। इस देखते हुए शारदा घाट में आवश्यक सफाई एवं अन्य कार्यों की तैयारी की जा रही है।
भेजा है 7 करोड़ 30 लाख आगणन का प्रस्ताव
शारदा स्नानघाट के पुनर्निर्माण के लिए सिंचाई विभाग द्वारा प्रमुख सचिव आपदा के निर्देश पर आपदा पुनर्निर्माण कार्यों के तहत 7 करोड़ 30 लाख आगणन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन स्तर में प्रस्ताव पर अमल की कार्रवाई चल रही है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -आरके यादव, एई सिंचाई विभाग टनकपुर।