फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shankar Singh Adhikari received teacher of the year award

शंकर सिंह अधिकारी टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चयनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shankar Singh Adhikari received teacher of the year award
शंकर सिंह अधिकारी, टीचर ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित - फोटो : LOHAGHAT
लेाहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन में कार्यरत सहायक अध्यापक शंकर सिंह अधिकारी को डायरेक्टर एकेडमिक रिसर्च एंड ट्रेनिंग उत्तराखंड की ओर से टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2020 प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

दिव्य हिमगिरी के सचिव कुंवर राज अस्थाना, उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी देहरादून के वाइस चांसलर एनएस चौधरी, श्रीदेव सुमन स्टेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पीपी ध्यानी, कमीशन फॉर साइनटिफिक एंड टेक्निकल टर्मिनोलॉजी के चेयरमैन अवनीश कुमार और उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर जनरल राजेंद्र डोभाल ने ऑनलाइन यह अवार्ड अधिकारी को प्रदान किया। शंकर अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन का प्रभारी प्रधानाध्यापक रहते हुए एक नया आयाम प्रदान किया। छात्र नामांकन 22 से 64 पहुंचाया, सायंकालीन कक्षा शिक्षण, निर्धन छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री प्रदान करना, किचन गार्डन निर्माण सहित आदि कार्य किए गए। उनके प्रयासों को देखकर वर्ष 2019 में उन्हें गवर्नर्स टीचर अवार्ड के अलावा 2017 में स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय का प्रथम पुरस्कार, 2018 में बेस्ट एसएमसी अवार्ड प्रदान किया गया है। साथ ही मिशन शिक्षण संवाद की ओर से भी शिक्षक शंकर को अनमोल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed