{"_id":"68166affcebebd5edf07b594","slug":"seven-buses-were-sent-for-chardham-five-more-will-go-champawat-news-c-229-1-shld1007-123475-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चारधाम के लिए सात बसें भेजीं, पांच और जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चारधाम के लिए सात बसें भेजीं, पांच और जाएंगी
Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर के निर्माणाधीन आईएसबी परिसर की कार्यशाला में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। चारधाम यात्रा के लिए रोडवेज टनकपुर मंडल से शुक्रवार को सात बसें ऋषिकेश भेज दी गई हैं। आरएम संचालन आलोक बरनवाल ने बताया कि कुल 12 बसें भेजी जानी हैं, जल्द ही पांच और बसें भेजी जाएंगी।
रोडवेज की ओर से ऋषिकेश से चारधाम के लिए पर्याप्त बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें टनकपुर मंडल से भी 12 बसों को भेजने के आदेश मिले हैं। आरएम ने बताया कि टनकपुर मंडल में टनकपुर डिपो, लोहाघाट डिपो और पिथौरागढ़ डिपो के पास कुल 214 बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन हो रहा है। चारधाम के लिए फिलहाल भेजी गईं सात बसों में से लोहाघाट से तीन और पिथौरागढ़ से चार बसें भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश जाने के लिए वर्तमान में क्षेत्र से विभिन्न डिपो की चार बसें संचालित हो रही हैं।