{"_id":"5915f6a04f1c1b0a698513d2","slug":"setting-the-goals-of-departments-for-national-savings","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बचत के लिए विभागों का लक्ष्य निर्धारित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बचत के लिए विभागों का लक्ष्य निर्धारित किया
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Fri, 12 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय बचत में योगदान के लिए जिले के विभिन्न विभागों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। शासन की ओर से वर्ष 2017-18 के लिए 23.3 करोड़ रुपये राष्ट्रीय बचत में जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गत वर्ष जिले में निर्धारित शुद्ध लक्ष्य 21.3 करोड़ के सापेक्ष 43.7 करोड़ की धनराशि जमा कर लक्ष्य का 205.37 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई थी।
इस संबंध में डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लक्ष्य की पूर्ति के लिए क्षेत्र की आर्थिक स्थिति के अनुरूप रणनीति तैयार करें। उन्होंने कार्यालयों में वेतन बचत समूहों की स्थिति की प्रत्येक माह समीक्षा करने, जिन कर्मचारियों के अभी तक आरडी खाते नहीं खुले हैं, उनके खाते खुलवाना सुनिश्चित करने, नए अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किए हैं। डीएम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तथा दस वर्ष तक की कन्याओं के सुरक्षित भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए सुकन्या समृद्धि योजना और किसान विकास पत्र योजना पर व्यापक जोर देने के निर्देश भी दिए हैं।
डीएम ने बताया कि तहसीलदार चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर को चार-चार करोड़ तथा पाटी को तीन करोड़ और बाराकोट उप तहसील को 2.3 करोड़, सभी खंड विकास अधिकारियों सहित एडीबी लोहाघाट, पीएमजीएसवाई चंपावत, सीएमओ को 4.5-4.5 करोड़ , जिला शिक्षा अधिकारी को चार करोड़ तथा समाज कल्याण अधिकारी को तीन करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लोनिवि, सिंचाई खंड, जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत, ग्रामीण निर्माण विभाग और लघु सिंचाई को 65-65 लाख के साथ प्रभागीय वनाधिकारी को 55 लाख, भूमि संरक्षण लोहाघाट को 45 लाख, उद्यान को 42 लाख, आबकारी को 40 लाख, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पुलिस अधीक्षक को 35-35 लाख, एनएचपीसी बनबसा और आयुर्वेद विभाग को 30 लाख, युवा कल्याण, लोहाघाट कालेज को 25-25 लाख, जिला पंचायत, वन निगम को 20-20 लाख, कोषागार, जिला उद्योग केंद्र और जलागम को 15-15 लाख रुपये की बचत का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बचत के रूप में ली जाए जमानत धनराशि
चंपावत। डीएम ने सभी अधिशासी अभियंताओं को विभागीय निर्माण कार्यों में ठेकेदारों से ली जाने वाली जमानत धनराशि को आवश्यक रूप से राष्ट्रीय बचत की दीर्घकालीन प्रतिभूतियों में ही स्वीकार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को खनन, शस्त्र, सस्ता गल्ला लाइसेंस जारी करने, नवीनीकृत करने तथा हैसियत प्रमाण-पत्रों के लिए भी राष्ट्रीय बचत पत्र की प्रतिभूतियों में योगदान लेने के निर्देश जारी किए हैं।