फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Servay For New Road in Champawat

चुनावी साल में तेज हुई रफ्तार: पूरा हुआ चंपावत-धामीसौन-खेतीखान सड़क का सर्वे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Servay For New Road in Champawat
चंपावत-धामीसौन-खेतीखान सड़क का सर्वे करते सर्वेयर। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में काली कुमाऊं के शेर पंडित हर्षदेव ओली के क्षेत्र खेतीखान को एक नई सड़क की सौगात मिलेगी। इस सड़क से जिला मुख्यालय से खेतीखान का फासला करीब आधा रह जाएगा।
विज्ञापन

चंपावत-ढकना-मल्ला धामीसौन-खेतीखान (सीडीके) मोटर मार्ग बनने से अगले कुछ वर्षों में 31 किमी की दूरी 17 किमी रह जाएगी। इस नई सड़क का सर्वे पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

चुनावी साल में राज्य योजना से मंजूर इस सड़क के लिए शासन ने दो महीने पहले 1.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। यह सड़क लोगों की दूरी को कम करने के साथ एतिहासिक एकहथिया नौला, चंडालकोट के किले तक पर्यटकों की पहुंच आसान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत से खेतीखान के लिए दो सड़कें हैं, पहली ललुवापानी होकर और दूसरी लोहाघाट होते हुए। ललुवापानी होकर 31 किमी, तो लोहाघाट होकर 29 किमी की दूरी है।
अब चंपावत-ढकना-मौरलेख-मल्ला धामी सौन-खेतीखान मोटर (सीडीके) सड़क बनने से बेलटाक, धामीसौन, खलकंडिया आदि गांव सड़क से जुड़ेंगे। तब चंपावत-खेतीखान के बीच की दूरी भी मात्र 17 किमी रह जाएगी।

सड़क का सर्वे पूरा कर लिया गया है। समरेखन पूरा होने के बाद वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव भेजा जाएगा। वन विभाग की अनापत्ति मिलने के बाद डीपीआर भेजी जाएगी।
- राजीव कुमार, जेई, लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed