फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seeking to change the alignment of the road

एनएच चौड़ीकरण की सर्वे को लेकर भड़के छतार वासी

Mon, 27 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 27 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seeking to change the alignment of the road
सड़क का एलाइनमेंट बदलने की मांग - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। एनएच चौड़ीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित सर्वे को लेकर नगर पालिका के छतार वार्ड के नागरिक भड़क गए हैं। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही एडीएम के समक्ष लिखित में आपत्ति दर्ज कराई।

विज्ञापन


नागरिकों का कहना था कि राजमार्ग के विस्तारीकरण में छतार पुनेठी के 40-45 परिवारों की भूमि और मकान प्रभावित होंगे। इस क्षेत्र में अधिकांश पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक और राज्य कर्मचारियों के परिवार निवास करते हैं। यदि प्रस्तावित सर्वे के अनुरूप सड़क बनाई गई तो कई परिवार बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि यदि प्रस्तावित राजमार्ग जो राकड़ी फुलारा से डिप्टेश्वर मंदिर तक है को पूल्ड आवास क्षेत्र से तिलौन तोक में राष्ट्रीय राजमार्ग में मिलाया जा सकता है। जिसमें कोई भी मकान वर्तमान में नहीं है। इस संबंध में डीएम डा.अहमद इकबाल ने एसडीएम सदर को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनेठी विकास समिति के तत्वावधान में प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में डीएन उप्रेती, एलपी पाठक, गौरीशंकर जोशी, उमाशंकर पुनेठा, रमेश चंद्र उप्रेती, महेश उप्रेती, बसंत उप्रेती, ललित मोहन, पुष्कर दत्त, कमलाकांत जोशी, महेश चंद्र जोशीा, सोबन सिंह, मोती राम तिवारी, भगवती प्रसाद, दिनेश पाठक, सतीश उप्रेती, नवीन उपाध्याय, कृष्णानंद उप्रेती, प्रेमा जोशी, नीलम जोशी, पार्वती जोशी, राधिका, कोकिला उप्रेती, शेखर उप्रेती, हीराबल्लभ पांडेय, दलीप सिंह, सतीश जोशी, अशोक पुनेठा सहित तमाम नागरिक शामिल रहे।

चंपावत। नागरिकों का कहना है कि पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण का प्रस्ताव मुख्य मार्ग से ही था। जिसमें अधिकांश मकान प्रभावित होने के कारण राजमार्ग का समरेखन राकड़ी फुलारा से छतार, डिप्टेश्वर मंदिर के निकट से होते हुए पुनेठी छतार क्षेत्र को शामिल किया गया है। जिसके चलते प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य में केवल छतार पुनेठी के मकान ही प्रभावित हो रहे हैं।


चंपावत। अपर जिलाधिकारी जेएस राठौर का कहना है कि छतार पुनेठी के नागरिकों की ओर से दी गई आपत्ति को स्वीकार कर लिया गया है। जल्द ही आपत्ति के निस्तारण के लिए एनएच, वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की समिति का गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed