फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seeking admission in colleges

डिग्री कॉलेज में प्रवेश न देने से भड़के छात्र, किया प्रदर्शन

Thu, 28 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 28 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Seeking admission in colleges
डिग्री कॉलेज में मांगा एडमिशन - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। प्रवेश की अंतिम तिथि को एडमिशन लेने आए छात्रों को कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रवेश देने से मना करने पर डिग्री कॉलेज के छात्र भड़क गए। उन्होंने छात्र संघ महासचिव चर्चित शर्मा के नेतृत्व में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में वह प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार कटियार के पास पहुंचे। छात्र नेताओं के आग्रह पर प्रभारी प्राचार्य ने प्रवेश के लिए तीन दिन का समय बढ़ा दिया।

विज्ञापन


कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 जुलाई नियत थी, लेकिन कुछ छात्र प्रवेश से वंचित रह गए। छात्रों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को अंतिम दिन वे प्रवेश लेने पहुंचे तो कॉलेज प्रबंधन ने सीट फुल बताकर प्रवेश देने से इनकार कर दिया। इससे प्रवेश लेने पहुंचे छात्र भड़क गए। उन्होंने छात्र संघ महासचिव चर्चित शर्मा के नेतृत्व में कॉलेेज भवन के गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छात्र संघ महासचिव शर्मा ने कहा कि प्रवेश फार्म देने के बाद भी प्रवेश न देना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन से पहले ही कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वंचित छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया तो वे आंदोलन की मजबूर होंगे। प्रदर्शन में दीपक पचौली, मनीष पुजारी, मो. हुसैन, विनय सुगड़ा, सुमित शर्मा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार कटियार कहते हैं कि महाविद्यालय परिसर के अंदर छात्रों ने कोई प्रदर्शन नहीं किया। प्रवेश की तिथि बढ़ाने का आग्रह लेकर छात्रों का शिष्टमंडल उनसे मिलने जरूर आया था। उनके आग्रह पर प्रवेश के लिए तीन दिन का समय बढ़ाया गया है। यदि कोई छात्र नेता प्रदर्शन की बात कह रहा है तो वह राजनीति चमकाने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed