{"_id":"612e7b738ebc3eb6d97cf31e","slug":"see-cm-sir-there-is-a-mountain-of-problems-in-tanakpur-region-champawat-news-hld4363914157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साहब देखिए, मैदान में है समस्याओं का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साहब देखिए, मैदान में है समस्याओं का पहाड़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम को लेकर बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक व कार्यकर्ता।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मैदान और पहाड़ इलाके वाले चंपावत जिले में 24 साल बाद भी चुनौतियां कम नहीं हो सकी है। जिले के मैदानी क्षेत्र में समस्याओं का पहाड़ है। इन समस्याओं के समाधान की गति बेहद सुस्त है। लटकी हुईं समस्याएं भी वे हैं, जिनका वर्षों पहले खुद मुख्यमंत्री समाधान का ऐलान कर चुके हैं।
मैदानी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के क्रम में जुलाई 2019 में बहुमंजिला पार्किंग की घोषणा हुई लेकिन मामला लटका है। बनबसा में बस स्टेशन की घोषणा का हश्र भी ऐसा ही है। चूनाभट्ट में जमीन तय होने के बाद भी इसके निर्माण में एक कदम आगे नहीं बढ़ाया गया है। प्रदेश के प्रमुख धामों में से एक मां पूर्णागिरि धाम में रज्जुमार्ग (रोपवे) का शिलान्यास भले ही जून 2015 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने किया था लेकिन जुलाई 2017 में फिर से इसे मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल किया गया। बावजूद इसके दो मुख्यमंत्रियों की प्राथमिकता वाले 903 मीटर लंबे (हनुमान चट्टी से काली मंदिर तक) रज्जुमार्ग का काम अभी भी लटका है।
बाराकोट डिग्री कॉलेज की वर्षों से होती रही हैं मांग
चंपावत। चंपावत में मास्टरप्लान का मामला चार साल से लटका है। 40 हजार से अधिक आबादी वाले बाराकोट ब्लॉक में उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि जिले के तीन (चंपावत, पाटी और लोहाघाट) अन्य ब्लॉकों में सात डिग्री कॉलेज हैं। यहां के छात्र-छात्राओं को इंटर करने के बाद लंबी दूरी तय कर लोहाघाट या दूसरे शहरों के डिग्री कॉलेज जाना पड़ता है। नागरिकों का कहना है कि सरकारें घोषणाएं तो बहुत करती हैं लेकिन उनको अमली जामा पहनाने में कंजूसी बरतती है। संवाद
विज्ञापन
सीएम के एलान के बावजूद पहाड़ में लटके काम
1.चंपावत जिला जेल का निर्माण 2012 से रूका है।
2.प्रशासनिक मंजूरी के बाद बेस अस्पताल की प्रक्रिया 2015 से लटकी है।
3.चंपावत में स्टेडियम के लिए जमीन नहीं मिलना।
4.2016 में सृजित तल्लादेश उप तहसील का फिर से संचालन शुरू कराना।
5.तल्लादेश, भिंगराड़ा, दिगालीचौड़, बाराकोट के दो साल से बंद आईटीआई को फिर से खुलवाना।
इन कामों को है शुरू होने का इंतजार
1.बनबसा में एलपीजी की एजेंसी।
2.किरोड़ा नाले में पुल का निर्माण।
3.स्याला-पोथ मोटर मार्ग को मां पूर्णागिरि धाम से जोड़ना।
4.सूखीढांग-डांडा-मीनार सड़क का डामरीकरण।
5.मां पूर्णागिरि धाम रज्जुमार्ग।
भाजपा सरकार किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। कई कार्यों में प्रक्रिया को पूरा करने में समय लग रहा है। सरकार हर वादा पूरा करेगी। - मोहन अधिकारी, मीडिया प्रभारी, भाजपा।
आज सीएम करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बनबसा से रोड शो करते हुए टनकपुर आएंगे। वे यहां शहर के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही चंपावत विधानसभा में 3852.99 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व 349.50 लाख रुपये लागत के तीन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम चार बजे तक टनकपुर में रहेंगे और 4:10 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। विधायक कैलाश गहतोड़ी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी को लेकर टनकपुर, बनबसा, धूरा-अमोड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्वागत की रणनीति तय की है। इसके लिए सभी मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संचालन जिला महामंत्री दीपक रजवार ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री किरण देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली, राम दत्त जोशी, मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह आदि थे।