फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Security alert on Indo-Nepal border on Republic Day, checking increased

Champawat News: गणतंत्र दिवस पर भारत-नेपाल सीमा में सुरक्षा तंत्र अलर्ट, बढ़ाई चैकिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Security alert on Indo-Nepal border on Republic Day, checking increased
भारत-नेपाल की टनकपुर सीमा पर चैकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीमा पर तैनात एसएसबी के साथ ही पुलिस और खुफिया तंत्र को अलर्ट किया गया है। दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर नेपाल से भारत आने वालों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से भी किसी संदिग्ध के दिखाई पड़ने पर तुरंत पुलिस या एसएसबी को सूचित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि नेपाल से लगी टनकपुर और बनबसा सीमा पर पुलिस को सतर्क किया गया है। वहीं खुफिया तंत्र को भी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। नेपाल सीमा के अलावा पुलिस को होटलों की चेकिंग करने और बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बनबसा में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में पुलिस टीम चंपावत के प्रवेश द्वार जगबूढ़ा, मझगांव से लगी खटीमा की सीमा के अलावा अन्य स्थानों पर गश्त में जुटी हैं। वहीं शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत के नेतृत्व में पुलिस दल भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग में लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed