फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Security agencies in the district should focus on border areas: DM

जिले में सुरक्षा एजेंसियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में करें फोकस : डीएम

Tue, 15 Jul 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 15 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Security agencies in the district should focus on border areas: DM
बनबसा में सुरक्षा एजेंसियों,प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में मौजूद अ​धिकारी।स्रोत:सूचना विभाग
बनबसा (चंपावत)। क्रास बॉर्डर मूवमेंट पर विशेष सतर्कता बरतने, सभी इनफॉर्मल बॉर्डर रूट्स को चिह्नित कर सशक्त सुरक्षा प्रबंध करने और होटलों, धर्मशालाओं सार्वजनिक ठहराव स्थलों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। यह निर्देश डीएम मनीष कुमार ने पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के लिए एनएचपीसी बनबसा के प्रशासनिक भवन में सुरक्षा एजेंसियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों में निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने वन क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों के साथ वन विभाग को समन्वय बनाकर संयुक्त पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रग्स के विरुद्ध चंपावत पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए अवैध गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखने और बॉर्डर क्षेत्रों में प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चुनाव के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों को इलेक्शन डेडिकेटेड क्विक रिस्पांस टीम गठित करने को कहा।
विज्ञापन

---
बॉर्डर पर सख्ती से करें चेकिंग
एसपी अजय गणपति ने कहा कि बॉर्डर पर चेकिंग सख्ती से की जाएगी। उन्होंने नावों के माध्यम से होने वाली संभावित गतिविधियों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से एक निरीक्षण शाखा के गठन की बात कही। इस दौरान आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, आर्मी, आईबी के उच्चाधिकारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर, टनकपुर आकाश जोशी, चंपावत अनुराग आर्य, सीओ वंदना वर्मा, एसडीओ वन विभाग डॉ. शालिनी जोशी, संगीता आर्या, एलआईयू निरीक्षक केएस मेहता, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र कुमार आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed