फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Security agencies are on alert at Pancheshwar border after violence erupted in Nepal

Champawat News: नेपाल में भड़की हिंसा के बाद सुरक्षा एजेंसियां पंचेश्वर सीमा में मुस्तैद

Wed, 10 Sep 2025 09:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Sep 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Security agencies are on alert at Pancheshwar border after violence erupted in Nepal
चंपावत जिले की भारत नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में गश्त करती एसएसबी-पुलिस। स्रोत : पुलिस
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल में उपजे विवाद के बाद पंचेश्वर सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई हैं। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ सघन गश्त की जा रही है। बुधवार को एसएसबी और पुलिस टीम ने रौंसाल मडलक क्षेत्र में संयुक्त रूप से गश्त की। पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से अपील की कि यदि कोई असामान्य गतिविधि नजर आती है तो पुलिस या एसएसबी को सूचना दें।
विज्ञापन

इधर, एसपी अजय गणपति ने बताया कि जिले का करीब 90 किमी क्षेत्र नेपाल सीमा से लगा है। इसमें नेपाल का कंचनपुर, डडेलधुरा और बैतड़ी क्षेत्र भारतीय सीमा से सटा है। उन्होंने बताया कि भारत का थाना पंचेश्वर और तामली नेपाल से लगे हुए हैं, जहां छह अनाधिकृत घाट हैं। यहां पर भी नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed