{"_id":"651c4cfe778383c6a60b0ef4","slug":"security-agencies-alert-for-pms-visit-champawat-news-c-229-1-shld1009-2347-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीएम के दौरे के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीएम के दौरे के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Tue, 03 Oct 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नदेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर मायावती मार्ग किनारे झाडियों का कटान करते मजद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। पीएम के संभावित दौरे को लेकर मंगलवार से छमनियां स्टेडियम और अद्वैत आश्रम मायावती में दो-दो सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं।
पुलिस की ओर से छमनियां स्टेडियम से लेकर अद्वैत आश्रम तक सड़क किनारे के भवनों का जायजा लेने के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को लेकर स्थानों को चयनित किया जा रहा है। लोनिवि, एनएच सड़क को चमकाने में लगे हैं।
प्रधानमंत्री के संभावित 12 अक्तूबर के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से छमनियां स्टेडियम में हेलीकॉप्टरों के उतरने के लिए हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। पीएम का काफिला छमनियां, गलचौड़ा, पाटन पुल, स्टेशन बाजार से होकर मायावती आश्रम पहुंचेगा।
विज्ञापन
पुलिस और खुफिया एजेंसियां बाहरी लोगों का सत्यापन करने के साथ पीएम के गुजरने वाले मार्ग किनारे के मकानों, दुकानों में कार्यरत लोगों की कुंडली खंगालने में लगी हैं। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि पीएम के दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।