{"_id":"584195bd4f1c1b2616de684b","slug":"sdm-meet-with-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य में लाएं तेजी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य में लाएं तेजी : एसडीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 02 Dec 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
अफसरों को फटकारते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य में एसडीएम अनिल चन्याल ने चौड़ीकरण कार्य से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक ले निर्माण, सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से बाधित हो रही व्यवस्थाएं तत्काल सुचारु कर लोगों की परेशानी को दूर करने में तत्परता दिखाई जाए। एसडीएम ने जलसंस्थान की व्यवस्था सुधारीकरण में सुस्ताई पर अधिकारियों को लताड़ भी लगाई।
विज्ञापन
सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य को लेकर शुक्रवार को तहसील सभागार में अधिकारियों की बैठक ले एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य से पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाएं बाधित हो रही हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए समय पर व्यवस्थाएं सुचारु कर लोगों की परेशानी को दूर किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने वन विभाग से बिजली लाइन के शिफ्टिंग कार्य में बाधक बन रहे शेष पेड़ों का भी तेजी से निस्तारण करने को कहा गया है। एसडीएम ने एनएच के अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण कार्य में अतिक्रमण के दायरे में आए भवनों, भूमि का मुआवजा बांटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक में वन विभाग के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव, रेंजर ख्याली राम आर्य, नगर पालिका ईओ शेखर चंद्र जोशी, सिंचाई विभाग के एई आरके यादव, एसडीओ विद्युत बीएम भट्ट, सीओ आरएस रौतेला, एसओजी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह खड़ायत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान, बसंत कापड़ी समेत एनएचएआई के अधिकारी थे।