{"_id":"5a14549b4f1c1b6f548be8de","slug":"sdm-found-two-illegally-cut-tree-trunks","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने साल के दो अवैध गिल्टे जब्त किए, विभाग ने पहले से सीज बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने साल के दो अवैध गिल्टे जब्त किए, विभाग ने पहले से सीज बताया
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूम रेंज में लकड़ी तस्करों द्वारा काट कर रखे गए साल के दो भारी-भरकम गिल्ट बरामद कर एसडीएम अनिल चन्याल ने वन विभाग के सुपुर्द कर दिए है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि बरामद गिल्टे पहले ही सीज किए जा चुके हैं, लेकिन तस्करों को रंगे हाथ दबोचने के लिए गिल्टों को छुपाकर रखा गया था।
मंगलवार को एसडीएम पूर्णागिरि मार्ग में बूम की ओर गए तो किसी ने उन्हें झाड़ियों में साल के दो बड़े गिल्टे छिपाकर रखे जाने की सूचना दी। इस पर एसडीएम ने दोनों गिल्टों को कब्जे में लेकर बूम रेंज के वन रक्षक भरत सिंह के सुपुर्द कर दिया।
बाद में वन क्षेत्राधिकारी बीके महरा ने बताया कि एसडीएम द्वारा पकड़े गए अवैध गिल्टों को विभाग पहले ही पकड़ कर सीज कर चुका है, लेकिन तस्करों को रंगे हाथ दबोचने के लिए इन गिल्टों को छिपाकर रखा गया था। गिल्टों पर विभाग के कर्मचारियों की बराबर नजर बनी हुई थी।
विज्ञापन
बता दें कि इन दिनों बूम रेंज के जंगलों में लकड़ी तस्करों का गिरोह खासा सक्रिय है। आए दिन पेड़ों पर आरियां चलाकर तस्कर जंगल तबाह कर रहे हैं, लेकिन विभाग के कारिंदों को इससे कोई सरोकार नहीं है।