फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SDM Anil Chanyal Missing From Champawat

चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल रहस्मय तरीके से गायब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
SDM Anil Chanyal Missing From Champawat
चंपावत के एसडीएम अनिल चन्याल। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत सदर के एसडीएम अनिल चन्याल रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। आवास और कार्यालय में मौजूद न होने के कारण प्रशासन की ओर से सोमवार शाम कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। पुलिस और प्रशासन की तीन टीमें उनकी खोजबीन में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने 15 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन किया था लेकिन उनका अवकाश मंजूर नहीं हुआ था। उनके दफ्तर में एक पर्ची मिली है जिस पर लिखा हुआ है, ‘मेरा सरकारी फोन जमा कर दें’।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली के भिगड़ी गांव के मूल निवासी अनिल चन्याल यहां अकेले रहते हैं। उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है। चन्याल सोमवार सुबह अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। आवास में भी ताला लटका मिला। निजी और सरकारी कार भी अस्पताल परिसर में पार्क हैं। एसडीएम को कलक्ट्रेट में स्वच्छता से संबंधित रिपोर्ट देनी थी। रिपोर्ट न मिलने के बाद डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जानकारी ली तो एसडीएम के निजी और सरकारी दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय और उसी परिसर में स्थित तहसील कार्यालय के कर्मियों को भी एसडीएम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पूरी जानकारी ली लेकिन कोई पता न चला। इसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान रमेश कुमार ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद से नहीं हुआ संपर्क
एसडीएम चन्याल 10 सितंबर को पंत जयंती के कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन उसी दिन दोपहर बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 10 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार अवकाश होने से कार्यालय भी बंद थे। इसलिए अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे यहां से कब और कहां गए। चन्याल चंपावत में सितंबर 2021 से तैनात हैं। पांच साल पहले भी वह टनकपुर और पाटी में इसी पद पर रह चुके हैं।
ट्रैकिंग एंड लॉंग ड्राइवर इज ऑलसो ए पीस ऑफ माइंड...
चंपावत। एसडीएम चन्याल सोशल मीडिया में खासे सक्रिय रहते हैं उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट नौ सितंबर को साढ़े नौ बजे की है। इसमें उन्होंने लिखा है ट्रैकिंग एंड लोंग ड्राइवर इज ऑलसो ए पीस ऑफ माइंड...।
गुमशुदगी दर्ज कराने वाले जवान ने चुप्पी साधी
चंपावत। कोतवाली में एसडीएम की गुमशुदगी की तहरीर देने वाले पीआरडी जवान रमेश कुमार ने एसडीएम के आवास पर ताला देखा था। इसकी जानकारी उन्होंने एसडीएम कार्यालय के अन्य कर्मियों को दी लेकिन रमेश कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बस इतना कहते हैं कि 10 सितंबर को दोपहर के बाद से वह अपने घर चले गए थे और सोमवार सुबह आने पर एसडीएम आवास में ताला लटका देखा।
खोजबीन में जुटी हैं तीन टीमें
1.कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में चंपावत की पुलिस टीम।
2.उप निरीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम।
3.उप निरीक्षक राम सिंह बोहरा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम।
चंपावत के एसडीएम अनिल चन्याल के अचानक गायब होने की जानकारी के बाद उनकी तलाश में प्रशासन और पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी, कॉल डिटेल खंगालने के अलावा तीन टीमें लगाई गई हैं।
- नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएम, चंपावत।
एसडीएम अनिल चन्याल की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस सघन तलाशी अभियान चला रही है। सर्विलांस टीम भी मोबाइल और अन्य माध्यमों से उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
- देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
तत्काल छुट्टी न मिलने से नाराज तो नहीं चन्याल
चंपावत। एसडीएम अनिल चन्याल के रहस्यमय ढंग से गायब होने से कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर ऐसी क्या वजह थी कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अफसर को इस तरह का व्यवहार करना पड़ा। काम की अधिकता की वजह से मानसिक शांति का जिक्र उनकी एक फेसबुक पोस्ट में झलकता है।
सितंबर 2021 से चंपावत जिले में तैनात चन्याल ने 15 दिन के अवकाश के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्हें तत्काल छुट्टी नहीं मिली। इसकी वजह मानसून काल में सामान्य रूप से छुट्टियों पर लगी रोक बताया गया। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एसडीएम अनिल चन्याल ने 15 दिन के लिए छुट्टी के लिए आवेदन किया था। उन्हें मानसून काल बीतने पर 15 सितंबर बाद से छुट्टी पर जाने की अनुमति दी गई थी लेकिन वे तत्काल छुट्टी चाहते थे। मानसून काल में अवकाश पर लगी रोक और प्रशासन के कामकाज की वजह से उन्हें तत्काल छुट्टी नहीं दी गई। डीएम ने बताया कि पिछले माह एसडीएम चन्याल को पांच दिन की स्टेशन लीव दी गई थी।

माता-पिता को नहीं दी गई सूचना
गणाई गंगोली। चंपावत से लापता एसडीएम अनिल चन्याल पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली के भिनगड़ी गांव के निवासी हैं। उनके तीन बच्चे हैं जिनमें से एक बेटा और एक बेटी कोटा राजस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं। अनिल के पिता देव राम और माता तुलसी देवी गांव में ही रहते हैं। उन्हें बेटे के लापता होने की सूचना नहीं दी गई है। गंगोलीहाट के पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने चंपावत के डीएम से फोन पर संपर्क कर खोजबीन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। चंपावत के डीएम ने बताया कि पुलिस की टीम गठित की गई है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed