फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Science workshop

मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है विज्ञान

Wed, 10 May 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Updated Wed, 10 May 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Science workshop
गजब के अविष्कार - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। यहां हिमालय वॉटर सर्विस तथा विकास पर्यावरण संरक्षण समिति (हिमवत्स) की ओर से जीजीआईसी सभागार डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम और उसकी सोशल मीडिया में भूमिका विषय संबंधी दो दिनी कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। इस मौके पर नॉलेज क्लब के सदस्यों और हिमवत्स संस्था की ओर से गोद लिए गए स्कूलों में गए विषय विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन


इस दौरान विशेषज्ञों की ओर से बच्चों को विज्ञान, कंप्यूटर, इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव और भविष्य में इसके और अधिक विस्तार के संबंध में जागरूक किया गया। बच्चों को डिजिटल इंडिया के संबंध में जानकारियां देते हुए बताया गया कि विज्ञान मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। मानव जीवन के अधिकांश क्रियाकलापों में कंप्यूटर और इंटरनेट का महत्व बढ़ गया है। 
विज्ञापन


कार्यशाला के दूसरे दिन हिमवत्स संस्था के सचिव डॉ. जीबी बिष्ट ने बताया कि बच्चों में विज्ञान, कंप्यूटर, इंटरनेट के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष विज्ञान सेमिनार और महोत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की ओर से अंगीकृत किए गए विभिन्न विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा देने में पहली कक्षा से ही टैबलेट टीचिंग का सहारा लिया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों में गए बीडी फुलारा, डॉ. बीसी जोशी, डॉ. डीडी जोशी, नारायण राम, सुरेश जोशी, पीयूष जोशी, मनोज पंत, दीवान बोहरा, अमरनाथ वर्मा, कमलेश रस्यारा आदि ने अपने अनुभव साझा किए। ब्यूरो
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed