फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   School children are getting acquainted with the ancient culture in the Corona period

कोरोना काल में पुरातन संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं स्कूली बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
School children are getting acquainted with the ancient culture in the Corona period
चंपावत के पूल्ड हाउस में अपने हाथों से गंगा दशहरा द्वार पत्र तैयार करती बालिकाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना के कारण जहां बीते डेढ़ साल से स्कूली बच्चे घरों में ही कैद होकर रह गए हैं, वहीं इससे बच्चों को अपनी पुरातन संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिल रहा है। रचनात्मक कार्यों में रुचि रखने वाले स्कूली बच्चों ने अवकाश के समय का सदुपयोग कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजा है। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से रंगीन गंगा दशहरा द्वार पत्र बनाने में रुचि ली है।
विज्ञापन

पहले गंगा दशहरा पर्व पर ब्राह्मण कागज पर हाथों से द्वार पत्र बनाते थे। बाद के तकनीकी युग में प्रिंटिंग प्रेस से छपे गंगा दशहरा पत्र प्रचलन में आ गए लेकिन आजकल जिला मुख्यालय की पूल्ड हाउस कॉलोनी में रहने वाली कक्षा नौ की प्रांजलि लोहनी और कक्षा पांचवीं की चित्रांशी लोहनी ने भी आकर्षक गंगा दशहरा द्वार पत्र बनाए हैं। संस्कृतिप्रेमी इंद्रेश कुमार ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियों को बच्चों के लिए भी जरूरी बताया। कहा कि बच्चों का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन

भगवत प्रसाद पांडेय वैक्सीन लगाने का दे रहे हैं संदेश
लोहाघाट (चंपावत)। यहां ग्राम पाटनपाटनी निवासी राजस्व विभाग में कार्यरत भगवत प्रसाद पांडेय गंगा दशहरा द्वार पत्र के माध्यम से कोरोना की रोकथाम और टीके लगाने का संदेश दे रहे हैं। पांडेय ने इस बार गंगा दशहरा द्वार पत्र में अपने संदेश में नदियों को साफ रखने के साथ ही कोरोनाकाल में अपने हाथ की स्वच्छता, सुरक्षित दूरी का पालन करने के साथ ही कोरोना का टीका लगाने पर बल दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार 20 जून को गंगा नदी के अवतरण की तिथि है। भगवत पांडेय के द्वार पत्र लोगों की ओर से पसंद किए जाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed