{"_id":"644bfdb47c64aca352019c08","slug":"schemes-has-passed-in-meeting-champawat-news-c-8-1-125298-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला योजना में 54 करोड़ 1.87 लाख की योजनाओं का अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला योजना में 54 करोड़ 1.87 लाख की योजनाओं का अनुमोदन
Fri, 28 Apr 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला योजना में 54 करोड़ 1.87 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया है। बीते वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस बार विभागों के बजट में बढ़ोतरी की गई है। जिले को मॉडल जिले के रूप में विकसित करने के लिए इस बार 26 प्रतिशत अधिक बजट मिला है। कृषि विभाग को 177 लाख, उद्यान को 345.77 लाख, भेषज को 25 लाख, पशुपालन को 239.28 लाख, मत्स्य पालन को 125.42 लाख, वानिकी को 66 लाख, सहकारिता को 47 लाख, उरेडा को एक करोड़ और पर्यटन विभाग का 270 लाख परिव्यय निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में जिले की प्रभारी और प्रदेश की महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता और जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के संचालन में बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि पशुपालन विभाग को जिले में गोट वैली विकसित करने, कृषि विभाग की ओर से किसानों की आय में वृद्धि के लिए उन्हें विभिन्न राज्यों का भ्रमण करा उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने, कृषि विज्ञान केंद्र के वैैज्ञानिकों के सहयोग से 10 गांवों में किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि कार्य किए जाएंगे। मौन पालन को बढ़ावा देने को प्रशिक्षण और बॉक्सों का वितरण होगा। इसके लिए पॉलीहाउस बनाए जाएंगे। सौर ऊर्जा के विकास के लिए सोलर प्लांट लगेंगे। भेषज विभाग को जड़ी-बूटी विकास और मत्स्य विभाग को मत्स्य पालन की योजनाओं में बजट का परिव्यय बढ़ाया गया है। जिले में पहली बार रेशम कीट पालन शुरू होगा। इसके लिए विभाग को पौधरोपण मद में 8.5 लाख का बजट दिया गया है। स्वरोजगार बढ़ाने के लिए कृषि, मत्स्य, भेषज, जड़ी-बूटी, औद्योगिक आदि विभागों का बजट बढ़ाया गया है।
डीएम ने बताया कि बजट में हुई 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी से जिले को मॉडल बनाने की दिशा में काम होंगे। ऐसी योजनाएं अनुमोदित की गई हैं जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। ये योजनाएं दो वर्ष के अंदर पूरी होंगी और बजट भी नहीं बढ़ेगा। गोट वैली विकसित करने के लिए प्रथम चरण में सिप्टी क्षेत्र को चुना गया है। इसके अलावा मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रस्ताव शामिल हैं। हायड्रम मरम्मत, सोलर हैंडपंप, गूलों का निर्माण और मरम्मत कार्य, सिंचाई के लिए नई लिफ्ट योजना, सोलर लिफ्ट योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट और पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का भी प्रावधान रखा गया है।
समय बजट और समय पर पूूरी हों योजनाएं : रेखा
टनकपुर (चंपावत)। जिले की प्रभारी एवं महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जिला योजना का बजट समय पर मिले और समय पर खर्च हो। उन्होंने कहा कि विकास के प्रस्ताव जनोपयोगी, वास्तविकता और व्यावहारिक बनाने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बराबर है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। विभागों को समय पर बजट मिले और समय पर खर्च होगा तो जनता को योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए अधिकारियों को गुणवत्ता, प्राथमिकता और समयबद्धता के साथ योजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री रेखा आर्या ने डीएम को निर्देश दिए हैं कि किसी योजना की जरूरत नहीं तो उन्हें परिवर्तित कर 15 दिन के अंदर अनुमोदन ले लिया जाए।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने उठाए ये मुद्दे
टनकपुर (चंपावत)। जिला योजना की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बनबसा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण और केंद्रों में लाइट, शौचालय की समस्या उठाई। इसके अलावा बनबसा, टनकपुर और चंपावत नगरीय क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने की मांग रखी। मंत्री ने डीएम को 15 मई तक आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण, शौचालय की व्यवस्था के प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि सीसीटीवी लगाने के लिए अनटाइड फंड से बजट अवमुक्त किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में आंबेडकर भवन, वात्सल्य सदन और ओल्डेज भवन एकसाथ बनाया जा रहा है।
बैठक में ये थे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार, चंपावत प्रकाश तिवारी, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ आरएस रावत समेत समिति के सदस्य व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में दी दिवंगत मंत्री रामदास को श्रद्धांजलि
जिला योजना की बैठक शुरू होने से पूर्व दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मंत्री रामदास के निधन से सरकार ने एक कुशल राजनेता खोया है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।