{"_id":"f687227d5cb137df53f3515f50325085","slug":"scarcity-of-lpg-in-champawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में रसोई गैस की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में रसोई गैस की किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Fri, 01 May 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। दो दिन बाद रसोई गैस आई, तो लोगों का हुजूम उमड़ा गया और लंबी लाइन लग गई। घंटों इंतजार के बाद 55 से अधिक उपभोक्ता सिलेंडर पाए बगैर बैरंग लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
चंपावत में अमूमन रसोई गैस सिलेंडर का संकट नहीं होता था। मगर बीते तीन महीनों से सिलेंडर को लेकर लोग मशक्कत झेल रहे हैं। चंपावत गैस केंद्र में 14800 उपभोक्ता हैं। छह हजार सिलेंडरों की मांग हर माह है, लेकिन अप्रैल में सिलेंडरों की आमद 4814 हुई। इस कारण यहां 1200 सिलेंडरों का बैकलॉग बचा है। शुक्रवार को भी यहां गैस केंद्र में सिलेंडर पहुंचते ही तीन घंटे में सिलेंडर बंट गए। लंबी मशक्कत के बाद भी करीब 55 उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल सके। बैरंग लौटे लोगों ने गैस केंद्र में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। उन्होंने वितरण व्यवस्था का पारदर्शी और तर्कपूर्ण तरीका अपनाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर गैस केंद्र के सहायक प्रभारी प्रकाश मुरारी का कहना है कि प्लांट से गैस आपूर्ति नियमित रूप से नहीं होने से दिक्कत आ रही है। प्लांट से अधिक सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए आग्रह किया गया है।
विज्ञापन