{"_id":"5b2be6634f1c1b95598b5618","slug":"sbi-will-get-30-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई चंपावत को 30 करोड़ रुपये मिलेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई चंपावत को 30 करोड़ रुपये मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक की चंपावत शाखा को एसबीआई की रानीखेत शाखा से 30 करोड़ रुपये मिलेंगे। नकदी लेने के लिए यहां से टीम रवाना हो गई है। धनराशि लेने रानीखेत गई टीम की बृहस्पतिवार देर रात तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि ये धनराशि एक पखवाड़े तक पर्याप्त होगी। वैसे बैंक इससे पूर्व रिजर्व बैंक से कई बार दो सौ करोड़ रुपये की मांग कर चुक है।
विज्ञापन
एसबीआई की चंपावत शाखा के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि नकदी संकट के बीच कुछ राहत मिली है। चंपावत को रानीखेत की एसबीआई शाखा से 30 करोड़ रुपये मिलेंगे। टीम रकम लेने यहां से रानीखेत रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि इस रकम से एक पखवाड़े तक फिलहाल राहत मिल सकेगी। उप प्रबंधक ने बताया कि रिजर्व बैंक से कई बार दो सौ करोड़ रुपये की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक में 53 लाख रुपये की निकासी हुई। जबकि ग्राहकों ने 30 लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसबीआई के एसएसबी, कोतवाली, कलक्ट्रेट और मुख्य एटीएम में 40 लाख रुपये डाले गए हैं। बताया कि बैंक के पास वर्तमान में दो करोड़ रुपये ही शेष बचे हैं। कहा कि रानीखेत से मिलने वाली रकम की शुक्रवार को गिनती होगी। जबकि शनिवार से धनराशि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन