फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Save Kirora drain from soil erosion and danger to life and property.

Champawat News: किरौड़ा नाले के भू कटाव और जानमाल के खतरे से बचाएं

Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Save Kirora drain from soil erosion and danger to life and property.
टनकपुर में एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते ग्राम पंचायत थ्वालखेड़ा के ग्रामीण। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम सभा थ्वालखेड़ा में किरौड़ा नाले से जानमाल के खतरे और भू कटाव से आक्रोशित ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम आकाश जोशी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में तत्काल किरौड़ा नाले और खेतखेड़ा में हो रहे शारदा नदी के भू कटाव पर रोक लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम पंचायत थ्वालखेड़ा की ग्राम प्रधान दीपा बोहरा, समाजसेवी सुंदर सिंह बोहरा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि ग्राम सभा थ्वालखेड़ा में किरौड़ा नाला दोनों ओर से किसानों की कृषि योग्य भूमि का कटाव कर रही है। बीते दिनों की बरसात से किरौड़ा नाले का पूरा पानी गांव की ओर आने लगा है। अधिक बरसात होने पर यह पानी गांव में घुस सकता है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने भू कटाव को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान हेमा पांडेय, रेखा जोशी, माया जोशी, विमला भट्ट, संगीता, नीलम, जानकी, खीमा देवी,जगदीश खाती, गणेश सिंह, कैलाश चंद्र जोशी, मोहन चंद, नारायण, राजीव बेलवाल, चतुर सिंह, दीपक बेलवाल, सूरज सिंह, हीरा सिंह बोहरा, भोला दत्त भटट, निर्मल थ्वाल, राहुल जोशी, पवन जोशी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नायकगोठ में भी किरौड़ा से कटाव, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम पंचायत नायकगोठ की ग्राम प्रधान भवानी देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि नायकगोठ में पुल बन रहा है। आरोप लगाया कि ठेकेदार के कर्मियों की ओर से मैटीरियल बचाने के लिए पानी का रुख नायकगोठ की तरफ कर दिया है। इससे भू कटाव हो रहा है। ग्रामीणों ने पानी का रुख बीचो बीच करने की मांग की है। यह भी कहा है कि ग्रामीणों की बात नहीं सुनी गई, इससे अत्यधिक भू-कटाव हो रहा है। जल्द वायरक्रेट, सीसी ब्लाक बनवाने की भी मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में माधो सिंह, शेर सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सोबन सिंह, सुनील सिंह, अमित सिंह, गुलाब सिंह, राहुल, पंकज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed