फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   sarpanch killed in champawat

चंपावत के बुरूसखोला की सरपंच की हत्या

Sun, 16 Dec 2018 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 16 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
sarpanch killed in champawat
चंपावत जिले के पाटी विकासखंड स्थित इसी मकान में की गई महिला की हत्या। - फोटो : AMAR UJALA
विकासखंड पाटी में निलौटी गांव के बुरूसखोला वन पंचायत की सरपंच दुर्गा देवी (64) की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारे घर से नकदी और गहने भी ले गए हैं।
विज्ञापन


पाटी से करीब 16 किमी. दूर निलौटी गांव के बुरूसखोला वन पंचायत की सरपंच दुर्गा देवी (64) पत्नी स्व. जगन्नाथ अपनी छोटी बहू विमला देवी के साथ रहती थीं। बहू 20 दिन पहले पेपर देने सितारगंज गई थी। रविवार को गांव के ही हरिदत्त ने दुर्गा देवी के घर का दरवाजा खुला देखा तो आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर वह भीतर गए तो देखा कि दुर्गा देवी मृत पड़ीं थीं। उनके सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन


शरीर के निचला हिस्सा निर्वस्त्र था। हरिदत्त ने चादर से शव को ढककर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्राम प्रधान खुशाल सिंह की सूचना पर एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, पाटी के एसओ दीवान सिंह, लोहाघाट के मनीष खत्री और रीठा के एसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा केशव दत्त सितारगंज में रहता है, जबकि छोटा बेटा दीपक चंद्र दिल्ली में काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16 एलएचजी10,11,12पी   

फिंगर प्रिंट लेने के साथ जुटाए जा रहे हैं अन्य साक्ष्य
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। दुर्गा देवी के सिर पर गंभीर चोटें लगीं हैं। मृतका के फिंगर प्रिंट लेने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना को देखने से लग रहा है कि कोई व्यक्ति मुख्य दरवाजे से अंदर आया और घटना को अंजाम दिया। उनका कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्य उठाने के साथ मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमें जुट गई हैं। 

बड़ दिनों बाद उनिरौहा बैठ अरे मेहमान आग्यान
बड़ दिनों बाद उनिरौहा बैठ अरे मेहमान आग्यान थोड़ी देर में बात करछूं (मेहमान से कहा बड़े दिन के बाद आया है, बैठ...उधर फोन पर बेटी से कहा-थोड़ी देर में बात करती हूं)। ये बातें मृतका दुर्गा देवी ने अंतिम बार अपनी बेटी से फोन पर कही थी। निलौटी के बुरूसखोला तोक में हुई सरपंच दुर्गा देवी की हत्या कई सवाल खडे़ कर रही है।

दुर्गा के घर में बनीं पूरियां और अपनी बेटी से फोन में घर में मेहमान आने की बातें किसी परिचित के घर में आने की ओर इशारा कर रही हैं। दुर्गा देवी अपनी बहू विमला के साथ रहती थी। बहू करीब 20 दिन पूर्व सितारगंज गई हुई थी। तब दुर्गा घर में अकेली थी। दुर्गा की बड़ी बेटी देवकी देवी का कहना है कि शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे उसने अपनी मां से फोन पर बातचीत की।

करीब पांच मिनट बात होने के बाद मां ने फोन पर घर में मेहमान आ गए हैं कहा। देवकी का कहना है कि मां द्वारा मेहमानों से बड़ दिनों बाद उनिरौहा बैठ कहते हुए सुना जिसके बाद मां ने फोन रख दिया। देवकी देवी का कहना है कि खाने के बाद करीब साढे़ आठ से 10 बजे तक समय-समय पर मां का फोन मिलाया, जो स्विच ऑफ आ रहा था। देवकी देवी ने बताया कि घर से मां के मंगलसूत्र, कर्णफूल, नथ, मांगटिका, ग्लोबंद, अंगूठी के अलावा पैसे भी गायब हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

देर शाम तक मौके पर ही पड़ा रहा महिला का शव
दुर्गा देवी का शव रविवार देर शाम तक मौके पर ही पड़ा रहा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की विवेचना और पंचनामा भरने की कार्रवाई जारी थी। मृतका का पोस्टमार्टम लोहाघाट में सोमवार को किया जाएगा।


अभी दर्ज नहीं हो सकी मामले की प्राथमिकी
निलौटी के बुरूसखोला में महिला की हत्या के मामले में समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह ने बताया कि अब तक किसी की भी ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed