फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sarayu of Pancheswar

ऐसे तो बर्बाद हो जाएगी पंचेश्वर की सरयू 

Thu, 28 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 28 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sarayu of Pancheswar
पंचेश्वर की सरयू - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित धार्मिक मान्यता से जुड़े पंचेश्वर की सरयू नदी में गंदगी बढ़ती जा रही है। यहां अंतिम संस्कार के बाद अधजले शव पड़े रहते हैं। पौराणिक महत्व, धार्मिक मान्यता के चलते नदी की गंदगी से स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं। नदी की शुद्धता के लिए कानूनी कार्रवाई समेत सभी प्रकार के उपाय करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


पंचेश्वर की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। रॉफ्टिंग से लेकर एंगलिंग तक की प्रतियोगिताएं यहां होती हैं लेकिन नदी के किनारे अधजले शवों से प्रदूषण बढ़ रहा है। वर्षों से नदी की सफाई की मुहिम चलाते रहे जीआईसी पुलहिंडोला के सेवानिवृत्त शिक्षक माधो सिंह अधिकारी का कहना है कि पहले लोग पानी की गहराई पर पत्थर लगाकर लकड़ियों से चिता बनाई जाती थी।
विज्ञापन


शवदाह के बाद लकड़ी, कपड़ा, कोयला, राख, हड्डी आदि सामग्री नदी में बहा देते थे, जिससे नदी साफ रहती थी, लेकिन अब यहां आने वाले लोगों में से काफी संख्या ऐसी है, जो अधूरे जले शवों को छोड़ जाते हैं, जिससे चिंतित उम्मेद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने इस माह चार बार सफाई अभियान भी चलाया। रिटायर्ड शिक्षक माधो ने वन और पर्यावरण विभाग को पत्र भेजा है, जिसमें गंदगी करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के नोटिस बोर्ड नदी के किनारे लगाने की मांगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed