{"_id":"63e680a2b3fdb048900af56d","slug":"saras-mela-stadium-sport-tanakpur-news-c-8-1-49535-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्पावत: छात्रसंघ पदाधिकारियों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्पावत: छात्रसंघ पदाधिकारियों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन
Fri, 10 Feb 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। ट्रेनिज खिलाड़ियों और छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने स्टेडियम में 15 मार्च से लगने राज्य स्तरीय सरस मेले को अन्य स्थान पर आयोजित करने की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि स्टेडियम में मेले के आयोजन से खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास प्रभावित होगा।
स्थानीय स्टेडियम मैदान में 15 मार्च से दस दिनी सरस मेले के आयोजन की तैयारी चल रही है जिसमें दूसरे राज्यों के 77 एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) समूह हिस्सा लेंगे। इधर छात्रसंघ और स्टेडियम के खिलाड़ी स्टेडियम मैदान में मेले के आयोजन का विरोध कर रहे हैं।
शुक्रवार को छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ तहसील पहुंचे ट्रेनिज खिलाड़ियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मेले का आयोजन अन्य स्थान पर कराने का आग्रह किया है। प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू, विवि प्रतिनिधि नीरज सिंह बिष्ट, दीपक बेलवाल, जितेंद्र चंद, सचिन सिंह आदि शामिल थे।