फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Samples of merchants organized by camping

गोरलचौड़ मैदान में शिविर लगाकर लिए व्यापारियों के सैंपल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Samples of merchants organized by camping
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में व्यापारियों के कोरोना सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गोरलचौड़ मैदान में शिविर लगाकर व्यापारियों के कोरोना सैंपल लिए गए। बुधवार को स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने दो सौ से अधिक व्यापारियों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व जिला मुख्यालय में एक महिला व्यापारी के कोरोना पाजिटिव मिलने पर प्रशासन ने मुख्यालय के सभी व्यापारियों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। डॉ.मनीष बिष्ट और डॉ.गिरेंद्र चौहान के नेतृत्व में सैंपलिंग टीम ने पहले दिन दो सौ से अधिक लोगों के सैंपल लिए। जिनमें व्यापारियों के अलावा केरल आदि स्थानों से आए प्रवासी भी शामिल थे। डॉ.मनीष बिष्ट ने बताया कि किसी व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव मिलने पर घबराने की बात नहीं है। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

एनएचपीसी बनबसा का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
टनकपुर (चंपावत)। एंटिजन टेस्ट में एनएचपीसी (टनकपुर पावर स्टेशन) का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया है। वहीं कंटेनमेंट जोन मनिहारगोठ में 60 लोगों का एंटिजन कोरोना टेस्ट किया, जिसमें सभी लोग निगेटिव मिले हैं। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि बुधवार को किए गए एंटिजन टेस्ट में एनएचपीसी बनबसा का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, स्वास्थ्य अधिक खराब होने से एचटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन मनिहारगोठ में भी 60 लोगों का एंटिजन टेस्ट किया गया है। सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला व्यापारी के पाजिटिव मिलने से व्यापारियों में हड़कंप
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिला मुख्यालय में दो दिन पहले एक महिला व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नगर के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारियों ने लोहाघाट में कोराना जांच शिविर लगाने की मांग की है। व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी पप्पू वर्मा, मोहन जजरिया, राजेश चौबे, मनोज गर्ग, लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि व्यापारियों का कहना है कि चंपावत जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सभी लोगों की कोरोना जांच न हो पाने के कारण कोरोना का खतरा बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है चंपावत की तर्ज पर लोहाघाट बाजार में भी कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया जाना चाहिए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग भी अपना कोरोना टेस्ट करवा सकें। उन्होंने प्रशासन से कोरोना जांच शिविर लगाने की मांग की है। संवाद
28 सैंपल एसटीएच हल्द्वानी भेजे
टनकपुर (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 28 लोगों के सैंपल लेकर एसटीएच हल्द्वानी भेजे हैं। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित 28 लोगों के सैंपल लेकर एसटीएच हल्द्वानी भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार सैंपलिंग कर कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा रहा है। संवाद

पिथौरागढ़ में कोरोना संदिग्ध की मौत से हड़कंप
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। उनकी मौत से नगर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को जाखनी में एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि कोरोना संदिग्ध का सैंपल ट्रूनेट मशीन में पॉजिटिव आया है। एहतियात के तौर पर उनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पूरी सतर्कता के साथ कराया जाएगा। संदिग्ध का सैंपल आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। संदिग्ध के निधन की मौत के बाद नगर में दहशत का माहौल है। सूत्रों ने बताया कि वह कई लोगों के संपर्क में आए थे। साथ ही कई बार उनको बाजार में देखा गया है। जिले में अभी तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 92 पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed