{"_id":"5dd6bf0f8ebc3e548730df42","slug":"sambhar-died-tanakpur-news-hld364922479","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल सांभर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल सांभर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलावस्था में सेना छावनी पहुंचे एक सांभर की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग ने पोस्टमार्टम करा शव को दफना दिया। मृतक सांभर की आयु पांच वर्ष के आसपास बताई गई है। तेजी से दौड़ते हुए कूद मारने से सेना छावनी की जालियों में टकराने से उसके मुंह समेत शरीर में अन्य जगह गंभीर चोटें आई थीं।
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे कमलपथ के निकट सेना छावनी की जालियों के पास एक सांभर घायलावस्था में गिरा पड़ा था जिसने बाद में दम तोड़ दिया। इससे पूर्व सांभर आंबेडकर ग्राम फागपुर में ग्रामीण मदन सिंह सामंत के खेतों में पहुंचा। आबादी देख वहां से तेजी से भागता हुआ सेना छावनी की ओर गया जहां कूद मारने से छावनी की घेर बाड़ की जालियों में टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलावस्था में वह कमलपथ की ओर पहुंचा जहां फिर से कूद मारने से जालियों में टकरा कर और अधिक चोटिल हो गया। बाद में थक कर वहीं गिर गया। सूचना पर वन दरोगा महेश गिरि वहां पहुंच गए थे लेकिन जब तक उनकी उपचार टीम वहां पहुंचती सांभर ने दम तोड़ दिया। स्थानीय पशु चिकित्सालय के डॉ. सुबोध रंजन ने बताया कि सांभर गंभीर रूप से घायल था लेकिन उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) से हुई है।
विज्ञापन
घायल सांभर चोटों और लोगों की भीड़ से घबरा गया था। उन्होंने मृतक सांभर की आयु पांच वर्ष के आसपास बताई है। वन वीट अधिकारी भुवन चंद्र कांडपाल, विनोद सुयाल, प्रहल्लाद सिंह गोनिया आदि ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम करा सांभर को जंगल में दफना दिया।