{"_id":"5eaeb8888ebc3e90591e4659","slug":"sale-of-kharif-seeds-stared-in-champawat155","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ : किसानों को 25 फ़ीसदी लागत पर मिलेगा बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ : किसानों को 25 फ़ीसदी लागत पर मिलेगा बीज
विज्ञापन
चंपावत के पाशम में बीज लेते किसान।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना वायरस की महामारी के खतरे और लॉकडाउन के बीच किसानों के लिए राहतभरी खबर है। उन्हें खरीफ की फसल के बीज सिर्फ 25 प्रतिशत लागत पर मिल रहे हैं। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि बीज में 25 प्रतिशत राज्य सहायता उपलब्ध होने से इस बार किसान को 75 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है। कृषि विभाग को 7 फसलों के लिए 222 क्विन्टल के सापेक्ष 176.33 क्विंटल बीज मिल चुका है। साथ ही कृषि निवेश केंद्रों के जरिए बीज की बिक्री शुरू हो गई है। सीएओ ने बताया कि 100.32 क्विन्टल धान, 20 क्विन्टल मडुवा, सौया 3, मक्का 10.01, उड़द 25 और सोयाबीन के 18 क्विंतल बीज मिल चुका है।
::: मैदान में कटी गेहूं की फसल, अब हो रही बिक्री चंपावत। चंपावत जिले के मैदानी हिस्से टनकपुर-बनबसा में गेहूं की फसल की कटाई और मढ़ाई का काम तकरीबन पूरा हो गया है। इस बार मैदान में बेहतर पैदावार हुई है। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती का कहना है कि किसानों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहन इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। जिले में 7229 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की खेती होती है, जिसमें से 85 प्रतिशत मैदान में होता है। वहीं अब जिले के क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। सहकारी समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि अब तक करीब 181 क्विंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। किसानों को इस बार 1925 रुपये क्विंटल के अलावा बोनस के रूप में प्रति क्विंटल 20 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन