फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sakki husband chopped wife with ax

शक्की पति ने बीवी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sun, 18 Jun 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Sun, 18 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sakki husband chopped wife with ax
हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर लेक अमोड़ी गांव में रविवार को दिन में करीब दो बजे एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर भाग गया। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत है। आरोपी अमोड़ी में परचून की छोटी दुकान चलाने के साथ ही एनएच और खनन के काम में मजदूरी करता है। 
बताया जाता है कि लेक अमोड़ी निवासी ईश्वरी दत्त (32) पुत्र जोगा दत्त शक्की और झगड़ालू स्वभाव का है। वह बेवजह पत्नी पर भी शक करता था। उसने दोपहर बाद पारिवारिक कहासुनी के चलते अपनी पत्नी ममता देवी (30) के गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। पत्नी को मार कर वह कुल्हाड़ी हाथ में लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही चंपावत के प्रभारी कोतवाल उत्तम सिंह, एसएसआई अनुराग सिंह और चल्थी चौकी प्रभारी पीआर विश्वकर्मा घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। बताया जाता है कि आरोपी पहले शराब पीता था लेकिन इन दिनों उसने शराब पीनी बंद की हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद ईश्वरी दत्त हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ एक वाहन में सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर गया। सूत्रों के अनुसार आरोपी को बनलेख के पास हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया ने खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। मृतक ममता के तीन लड़की और दो लड़के हैं। अभी डेढ़ माह पूर्व ही ममता ने एक लड़के को जन्म दिया था।
विज्ञापन



पहली नहीं है मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
चंपावत। मानवता को शर्मसार करने वाली अमोड़ी की ये घटना नई नहीं है। इससे पहले भी रिश्तों का कत्ल हुआ है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2015 में बनबसा निवासी श्याम सिंह थापा ने शराब के नशे में अपनी पत्नी का कत्ल कर पति-पत्नी के रिश्तों को कलंकित किया है। वैसे बात करें बीते तीन साल की गंभीर आपराधिक घटनाओं की तो साल 2016 में होली से एक दिन पूर्व जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव चौकी में पड़ोसियों ने राकेश सिंह मौनी की घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। इस मामले में छह लोगों को नामजद किया गया था। साल 2015 में बिशुंग निवासी सुंदर सिंह ने पिथौरागढ़ में तैनात पुलिस के जवान की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इसके अलावा साल 2015 में ही बापरू निवासी कुंवर सिंह ने अपने ही साथी के सिर पर लाठी से वार कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह पहले ही ममता ने एक लड़के को जन्म दिया था
चंपावत। ममता के तीन लड़की और दो लड़के हैं। अभी डेढ़ माह पूर्व ही ममता ने एक लड़के को जन्म दिया था। उसकी सबसे बड़ी बेटी 14 साल की है। परिवार अभी नए मेहमान के आने की खुशियां मना ही रहा था कि इस बीच हुई इस घटना ने परिवार को तहस-नहस कर दिया। इस घटना से पांचों मासूमों के सिर से मां-बाप का साया तो हट ही गया साथ ही ये सवाल भी छोड़ गया कि आखिर इन मासूमों का क्या दोष था।



झगड़ालू प्रवृत्ति का है हत्यारोपी
चंपावत। तो क्या अवैध संबंधों के शक ने एक मासूम महिला की जान ले ली। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि मृतका के साथ किसके अवैध संबंध थे। जिससे नाराज होकर आरोपी ने ममता को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंचे एसआई अनुराग सिंह ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि आरोपी ईश्वर दत्त भट्ट झगड़ालू प्रवृत्ति का था। वह आए दिन पत्नी के अलावा ग्रामीणों के साथ भी अक्सर झगड़ा करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed