फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sahu interacted missing councilor

संपर्क में आया लापता सभासद साहू

Sat, 06 Feb 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

कथित प्रेम-प्रसंग के चलते छह दिन से लापता शहर के सभासद मुकेश साहू से फोन पर संपर्क होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। साहू ने परिजनों को बताया कि वह सुरक्षित है और अपनी मर्जी से घूमने गया है।

विज्ञापन


शहर के वार्ड सात के सभासद मुकेश साहू परिजनों से दुकान में जाने की बात कहकर गए थे, लेकिन फिर रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। बुधवार शाम बरेली से किसी युवती का फोन आने पर परिवार में खलबली मच गई थी। फोन पर युवती ने बताया था कि उसके और सभासद साहूू के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। ऐसे में वह किसी अन्य युवती से कैसे शादी कर सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ पुलिस टीम बरेली भेजी गई थी। वहां कोतवाली में उक्त युवती तो मिली, लेकिन सभासद साहू का पता नहीं चला था। पुलिस के मुताबिक युवती ने बरेली कोतवाली में शारीरिक शोषण की तहरीर दे रखी है। युवती से पूछताछ का हवाला देते हुए उप निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि सभासद साहू युवती के साथ नहीं था।
विज्ञापन


इधर, बीती शाम सभासद साहू का मोबाइल फोन अचानक ऑन हुआ तो वह परिजनों के संपर्क में आया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उसने बताया कि वह सुरक्षित है और अपनी मर्जी से कहीं घूमने गया है, लेकिन कहां है यह नहीं बताया। फोन पर बात होने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। परिजन अब बरेली में रह रही उक्त युवती से संपर्क कर मामले को निपटाने के प्रयास में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed