{"_id":"5880f3da4f1c1bc77cefe136","slug":"rycote-s-team-defeated-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइकोट की टीम ने चांदमारी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइकोट की टीम ने चांदमारी को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में राईकोट और चांदमारी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रॉयल क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता की ओर से हुए सेमीफाइनल में राइकोट की टीम ने चांदमारी को हराया। जीआईसी खेल मैदान लोहाघाट में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में राइकोट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 160 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जबकि चांदमारी की टीम 13 ओवर में ही आल आउट हो गई। विजेता टीम के निर्मल कुमार ने 43 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। अंपायर भुवन धौनी व नीरज पाटनी तथा स्कोरर मिलन भंडारी थे। आंखों देखा हाल गिरीश कुंवर ने सुनाया। इस मौके पर प्रदीप रावत, नवीन राय आदि थे।
फोटो 20 एलएचजी 03पी
रॉयल क्लब फाइनल में
स्वर्गीय हर्षदेव ओली मेमोरियल क्रिकेट रजत जयंती प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जीत हासिल कर रॉयल क्लब फाइनल में पहुंच गई है। खेतीखान में जारी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में ढेक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 65 रन बनाए। रॉयल क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अंपायर दीपक सिंह मनराल और पृथ्वीराज मनराल थे। जबकि स्कोरिंग विकास मनराल ने की। आंखों देखा हाल विजय देउपा, दिगराज बोहरा ने सुनाया। आयोजन में नरेश जुकरिया, गोपाल मनराल, दीवान बोहरा, प्रकाश देउपा, नवीन बोहरा आदि ने सहयोग किया।