फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   rupasa ra moti ghunghur ni baja chham

Champawat News: रुपसा र मोती घुंघुर नि बाजा छम

Mon, 28 Aug 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 28 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
rupasa ra moti ghunghur ni baja chham
चामी चौमेल में चल रहे आषाड़ी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के चौमेल में चल रहे आषाड़ी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। सूचना और लोक संपर्क विभाग के सहयोग से आए खेतीखान और लोहाघाट की सांस्कृतिक टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह महर की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भवान राम टम्टा ने सांस्कृृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में आए कलाकारों ने हेमवंत देश होला त्रिजुगी नारायण वंदना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने तेरी रंग्वाली पिछौड़ी कमु, छमला बिलौरा, रुपसा र मोती घुंघुर नि बाजा छम, लाली हो लाली हौंसिया, गढ़वाली, पंजाबी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकार प्रदीप कुमार के संचालन में लोक गायिका मंजू विश्वकर्मा, आशा और हास्य कलाकार तेज सिंह ने प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन

महोत्सव में जीआईसी के प्रधानाचार्य राजेश जोशी ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान प्रकाश महर, पूरन सिंह बिष्ट, शिवदत्त जोशी, संजय पाठक, भूपाल सिंह, रमेश सिंह, विजय महर, महेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, शोभन सिंह, जगदीश सामंत, उमेद सिंह, भगवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, मथुरा दत्त जोशी, बादल सामंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
लोहाघाट में पहली नवरात्र से शुरू होगी रामलीला
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से तालीम और पहली नवरात्र से रामलीला का आयोजन होगा। ये निर्णय श्री रामसेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय फर्त्याल की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में हुई बैठक में महासचिव मुकेश साह ने बताया कि लीला का आयोजन पहली नवरात्रि यानी 15 अक्तूबर से किया जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से कलाकारों की तालीम शुरू होगी। महिला कलाकारों की तालीम शाम छह से सात बजे तक होगी। रामलीला में अभिनय करने के इच्छुक कलाकार दस सितंबर को रामलीला मंच में ऑडिशन दे सकते हैं। बैठक में दीपक सुतेड़ी, ईश्वरी लाल साह, जगदीश जोशी, हेम पांडेय, पारस जुकारिया, क्षितिज जुकरिया, हरीश मेहता, अजय कलखुड़िया, किरन पुनेठा आदि मौजूद थे। संवाद
बाक्स
झूमाधूरी महोत्सव समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान
लोहाघाट (चंपावत)। मां झूमाधूरी महोत्सव समिति ने स्वच्छता अभियान चला कूड़े का निस्तारण किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी के नेतृत्व में मजीगांव में ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया गया।

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों और कूड़े को साफ किया गया। अभियान में जगदीश चंद्र पाटनी, रमेश चंद्र पाटनी, दीपक सिंह, मुकेश पाटनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed