फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Run the hospital in PPP mode: Congress

Champawat News: अस्पताल को पीपीपी मोड में चलाएंः कांग्रेस

Fri, 16 Jun 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 16 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Run the hospital in PPP mode: Congress
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा रोष है। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर अस्पताल की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इसे फिर से पीपीपी मोड में संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, पूर्व प्रवक्ता शैलेंद्र राय, बल्लू माहरा, प्रकाश माहरा, कविराज मौनी आदि का कहना है कि उप जिला अस्पताल लोहाघाट, बाराकोट और पाटी विकासखंडों का मुख्य अस्पताल है। यहां रोगियों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कांग्रेसियों का कहना था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा वाले चंपावत जिले के लोहाघाट अस्पताल के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अस्पताल में लंबे समय से हड्डी, बाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजीशियन के पद खाली चल रहे हैं। रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती करने के बजाय डॉक्टरों और फार्मासिस्ट का अन्यत्र तबादला कर दिया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने से अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है।
विज्ञापन

कहा कि एक ओर धामी चंपावत जिले को मॉडल जिला बनाने की बात करते हैं दूसरी ओर लोग यहां बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में भाजपा सरकार को फेल बताते हुए लोहाघाट अस्पताल को फिर से पीपीपी मोड में संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed