फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ruckus in Brahmadev of Nepal by stopping devotees on the border

सीमा पर श्रद्घालुओं को रोकने से नेपाल के ब्रह्मदेव में बवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Brahmadev of Nepal by stopping devotees on the border
ब्रह्मदेव (नेपाल) में गुस्साए व्यापारियों को समझाते वहां के थानाध्यक्ष बीएस बुडाल। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। एपीएफ (नेपाल सशस्त्र बल) के इंस्पेक्टर द्वारा शाम छह बजे बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शनार्थियों को सीमा पर रोके जाने से ब्रह्मदेव (नेपाल) के व्यापारियों ने खासा हंगामा किया। गुस्साए व्यापारियों ने एपीएफ के इंस्पेक्टर का घेराव कर धक्का-मुक्की भी की। व्यापारियों में इतना गुस्सा था कि वे हाथापाई पर उतारू थे, लेकिन ब्रह्मदेव थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच स्थिति संभाल ली। बावजूद इसके व्यापारी काफी देर तक थाना गेट पर हंगामा कर इंस्पेक्टर का मेडिकल कराने की जिद पर अड़े रहे। जानकारी के मुुताबिक नेपाल की ब्रह्मदेव सीमा पर तैनात एपीएफ के इंस्पेक्टर निरक बहादुर ने शाम छह बजे बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल जा रहे पूर्णागिरि यात्रा पर आए भारतीय श्रद्धालुओं को नेपाल में प्रवेश से रोक दिया। श्रद्धालुओं को सीमा पर रोके जाने का पता चलते ही ब्रह्मदेव के व्यापारी भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर परिसर में जाकर एपीएफ इंस्पेक्टर का घेराव कर दिया। सीमा पार के सूत्रों के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए व्यापारी इंस्पेक्टर के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट पर उतारू हो गए। पता चलने पर ब्रह्मदेव थानाध्यक्ष बीएस बुडाल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर इंस्पेक्टर को भीड़ के चंगुल से बचाकर थाने ले गए। पीछे-पीछे गुस्साए व्यापारियों की भीड़ भी थाना गेट पर पहुंच गई और वे इंस्पेक्टर का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष के समझाने पर काफी देर बाद व्यापारी शांत हुए। सूत्रों के मुताबिक घटना से ब्रह्मदेव बाजार में देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

फोटो 13 टीएनपी 12, 13 व 14 पी।
इनसेट
घटना के बाद उठी सीमा सील करने की मांग
एपीएफ इंस्पेक्टर और व्यापारियों के बीच विवाद की घटना के बाद ब्रह्मदेव क्षेत्र के कुछ लोग कोरोना को लेकर सीमा सील करने की मांग उठाने लगे। उन्होंने कंचनपुर के प्रमुख जिलाधिकारी और एसपी तक को फोन कर कोरोना खतरे के मद्देनजर सीमा को सील कराने का आग्रह किया। मांग के जोर पकड़ने पर मंगलवार को वडा (ग्राम पंचायत) अध्यक्ष रामनाथ ने इसे लेकर बैठक बुलाई। अध्यक्ष रामनाथ ने बताया कि बैठक में फिलहाल सीमा यथा स्थिति बनाए रखने और कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन कराने का फैसला हुआ है। इसके लिए वडा समिति की ओर से जिला प्रशासन को सीमा पर स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed