{"_id":"583720664f1c1bcb4913c937","slug":"rodways-employees-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी यूनियन कर्मियों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। जिसके चलते कई बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। यूनियन के शाखा अध्यक्ष रमेश चंद्र मुरारी के नेतृत्व में आउटसोर्स कर्मियों ने राज्य सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं का कहना था कि पूर्व में सरकार ने डिपो में आउटसोर्स से रखे गए चालक, परिचालक, तकनीकी कर्मचारियों को नियमित करने की सहमति जताई थी। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने निगम प्रबंधन पर भी कर्मचारी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक आउटसोर्स के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मदन सिंह कुंवर, मनोज बोहरा, आत्म प्रकाश, नारायण सिंह, प्रकाश मुरारी, प्रकाश जोशी, कुंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, हेमंत कुमार, त्रिलोचन मुरारी, नरेश सिंह, दीपक सार्की, हितेश कुमार, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
केवल सात बसों का हो पाया संचालन
लोहाघाट (चंपावत)। आउटसोर्स में कार्यरत रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते डिपो से विभिन्न स्थानों के लिए नियमित चलने वाली 15 बसों में से आज मात्र सात बसों का ही संचालन हो पाया। जबकि आठ बसें खड़ी रही। बसों की कमी के चलते लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। रोडवेज के एजीएम मोहम्मद नसीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए चार, देहरादून के लिए दो तथा बरेली के लिए एक बस संचालित हुई। जबकि हल्द्वानी, ऋषिकेष, रूड़की, पंचेश्वर, काशीपुर, हरिद्वार आदि स्थानों के लिए बस सेवा प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि चालक परिचालकों की कमी होने से व्यवस्था बनाने में दिक्कतें हो रही है।