फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways workers demonstrated

रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers demonstrated
लोहाघाट रोडवेज स्टेशन में पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बस स्टेशन में कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मचारियों और यात्रियों के साथ आए दिन हो रही अभद्रता पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को रोडवेज कर्मियों ने बस अड्डे में सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि बस स्टेशन में शराबी, अराजक तत्व रोडवेज कर्मियों एवं यात्रियों के साथ आए दिन अभद्रता कर रहे हैं जिन्हें रोकने के लिए पुलिस का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

एजीएम गौतम ने कहा कि इस बाबत एसपी को ज्ञापन दिया गया है। उनका कहना था कि रोडवेज में सुरक्षा के नाम पर पीआरडी और होमगार्ड जवान भेजे जाते हैं जो अराजक तत्वों से निपटने में नाकाम साबित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि विरोध करने पर अराजक तत्व कर्मचारियों और यात्रियों के साथ अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजीएम गौतम ने कहा कि विगत दिवस शराब के नशे में धुत दो युवकों ने रोडवेज के चालक एवं कर्मियों के साथ मारपीट की। कर्मचारी नेता सूरज भान ने कहा कि कर्मचारियों एवं यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होने चाहिए। उन्होेंने बस अड्डे पर सुरक्षा नहीं दिए जाने पर भविष्य में रणनीति के तहत आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ परिचालक भुवन चंद्र गहतोड़ी, जगदीश चंद्र जोशी, अनिल कुमार, रमेश लाल, ललित मोहन जोशी, जीवानंद, रविंद्र जोशी, चंद्र सिंह, नरेश सिंह करायत, नवीन कोठारी, गोपाल दत्त, केदार जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed