{"_id":"69837cf20d0bee9eae0d39cb","slug":"roadways-union-warns-of-work-boycott-from-12-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-135110-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रोडवेज यूनियन की 12 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रोडवेज यूनियन की 12 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Wed, 04 Feb 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सीएम कैंप कार्यालय में 14 सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं समाधान की मांग उठाई। उन्होंने कार्यवाही न होने पर 12 फरवरी से प्रथम चरण में कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की मंडल अध्यक्ष कुमारी जमुना ने रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन की ओर से कई बार आरएम और एआरएम कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यूनियन पदाधिकारियों के खिलाफ ही झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा कर पदाधिकारी हरीश जोशी, नीरज सिंह, रवि शर्मा का तबादला करवा दिया गया।
उन्होंने कर्मियों की छुट्टियां सर्विस बुक में हेराफेरी की जांच, समय से वेतन देने आदि की मांग उठाई है। साथ ही ई-टिकटिंग मशीनों को वाहनों के नंबर पर नियम विरुद्ध आवंटित करने, कर्मियों को लंबे समय से डयूटी न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वक्ताओं ने कहा कि दूसरे चरण में 16 फरवरी से आरएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन उपवास, भूख हड़ताल, आमरण अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे।