फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways bus survived crashing

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची रोडवेज बस

Tue, 29 Mar 2016 09:54 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 29 Mar 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus survived crashing
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
 एनएचएआई के सड़क चौड़ीकरण कार्य में कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते सोमवार रात पिथौरागढ़ डिपो की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। चालक की सतर्कता से बस सड़क किनारे धंसकर रुक गई, जिससे बस में सवार यात्री सकुशल बच गए। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भिजवाया गया।
विज्ञापन


एनएचएआई के सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते क्षेत्र में छोटी-बड़ी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क चौड़ीकरण में लगी मशीन की चपेट में आने से पिछले दिनों एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। सोमवार रात पिथौरागढ़ डिपों की बस (यूके 07 पीए-1118) दिल्ली जा रही थी। बनबसा पहुंचने से पहले कमलपथ के पास सड़क चौड़ीकरण में लगी कार्यदायी संस्था द्वारा लगाए गए गलत संकेतक से बस गलत ट्रैक पर आ गई। सवारियों को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को सड़क किनारे उतार दिया, जिससे बस सड़क किनारे धंस गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि बस के सड़क किनारे धंसने से बस पलटने से बची है। बनबसा थाने के एसआई बीएस सम्मल ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस में गंतव्य तक भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed