फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways bus services of Gurgaon, Rishikesh closed

रोडवेज ने दिल्ली और देहरादून के लिए चलने वाली बसों को कम किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus services of Gurgaon, Rishikesh closed
लोहाघाट बस स्टेशन में खड़ी बसें। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए रोडवेज की ओर से दिल्ली, देहरादून के लिए चलाई जाने वाली अपनी सेवाओं को कम कर दिया गया है। गुडग़ांव, ऋषिकेश की सेवाएं फिलहाल कर दी हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र आर्या ने बताया कि कोराना वायरस को देखते हुए दिल्ली और देहरादून की बस सेवाओं में कटौती गई है। दिल्ली के लिए चार में से दो और देहरादून के लिए तीन में से एक बस का संचालन किया गया। जबकि गुडगांव और ऋषिकेश की बस सेवाएं बंद कर दी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोहाघाट से मैदानी क्षेत्रों के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या में जहां काफी गिरावट आ गई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों से लोहाघाट आदि स्थानों में आने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन रोडवेज बसों, रोडवेज परिसर, कार्यशाला में सैनेटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का अभियान जारी
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन, नगर पंचायत और पुलिस का अभियान लगातार जारी है। चेयरमैन गोविंद वर्मा, एसडीएम आरसी गौतम, एसओ मनीष खत्री के दिशा निर्देशन में अभियान के तहत सीएचसी में आई गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई। संवाद

गंगा महाआरती और भागवत महापुराण स्थगित
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने शिवालय मंदिर में लोहावती नदी के तट पर प्रत्येक माह की चतुर्दशी को होने वाली गंगा महाआरती को स्थगित कर दिया है। यह जानकारी मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने दी। इधर ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के मां झूमाधुरी मंदिर में 25 मार्च से आयोजित होने वाली भागवत महापुराण और नवग्रह महायज्ञ का आयोजन भी स्थगित हो गया है। कथा के मुख्य आयोजक ललित प्रसाद पांडेय उर्फ बाबा आदित्यदास ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के बाद स्थिति ठीक होने पर यह आयोजन दो अप्रैल राम नवमी से किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed