फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways bus operations halted due to closure of NH, passengers remain worried

Champawat News: एनएच बंद होने से रोडवेज बस का संचालन ठप, यात्री रहे परेशान

Fri, 05 Jul 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus operations halted due to closure of NH, passengers remain worried
भारी बारिश से ढही दो महिने पहले लोनिवि की ओर से बनाई गई बरदाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग की सुरक्षा
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। लगातार हो रही भारी बारिश से कई स्थानों पर काफी नुकसान हुआ है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गंगाली में रूप सिंह पुत्र गिरधर सिंह और चौपता के राजेंद्र सिंह बोहरा के आंगन की दीवार ध्वस्त होने से मकान को खतरा पैदा हो गया है। फोर्ती में मदन उपाध्याय पुत्र नारायण दत्त उपाध्याय के घर की दीवार ध्वस्त हो गई। बाराकोट में लोनिवि की ओर से करीब दो माह पूर्व बनाई गई बरदाखान-बिसराड़ी सड़क की सुरक्षा दीवार भी बारिश नहीं झेल पाई। वहीं भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में गल्लागांव-देवलीमांफी, कामाज्यूला-भनार, सिमलखेत-सिब्योली, रीठा-बिनवालगांव, धौन-बडोली आदि कई मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। वहीं बाटनागाड़ में हल्का मलबा आना जारी है। दिनभर लोनिवि की जेसीबी मलबा हटाती रही। इस बीच यातायात सुचारु रहा।
विज्ञापन

इधर कलक्ट्रेट सड़क से लगी छतार नदी में पानी बढ़ने से लोगों को टंकी से पीने का पानी भरने में दिक्कत आ रही है। पेयजल के लिए लोगों को नदी पार कर टंकी तक पहुंचना पड़ रहा है। जगह-जगह मलबा आने से मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकांश मरीज बारिश में तरबतर नजर आए। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्र से खांसी, जुकाम, बुखार, शुगर, बीपी के साथ छोटे बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने मरीजों से अधिक बारिश में जरूरी होने पर अस्पताल आने की अपील की है। इधर चंपावत बस स्टेशन से रीठा साहिब गुरुद्वारा तक जगह-जगह कीचड़ और जल भराव होने से तीर्थ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


05सीपीटी01 पी- चंपावत जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
फोटो-05टीएनपी05पी
05सीपीटी06पी-चंपावत जिले में मलबा आने से बंद धौन-बडोली सड़क। संवाद
---------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम के पैदल मार्ग पर आया मलबा, मार्ग बंद



मलबा हटने तक मुख्य मंदिर के कपाट हुए बंद



संवाद न्यूज एजेंसी



टनकपुर(चंपावत)। भारी बारिश के कारण मां पूर्णागिरि धाम में मुख्य मंदिर से करीब पांच सौ मीटर नीचे पैदल मार्ग में भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मंदिर समिति ने मलबा हटाने तक मुख्य मंदिर के कपाट बंद कर दिए हैं। साथ ही काली मंदिर के पास मुख्य गेट बंद होने पर श्रद्धालुओं ने गेट पर ही पूजा अर्चना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्य मंदिर के पास से करीब 100 से अधिक लोगों को सुरिक्षत निकाला।



जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मां पूर्णागिरि के पुजारी बेनी प्रसाद पांडेय सुबह मंदिर में पूजा कर रहे थे। इस बीच मंदिर क्षेत्र में करीब 100 से अधिक श्रद्धालु थे। सुबह करीब 11:30 बजे मुख्य मंदिर से करीब 500 मीटर नीचे पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक भारी मलबा आ गया। इससे पैदल मार्ग बंद हो गया। गनीमत रही कि उस समय मौके पर कोई नहीं था। पुजारी बेनी प्रसाद पांडेय ने बताया कि अब मार्ग खुलने पर काली मंदिर के समीप बंद गेट पर ही श्रद्धालु पूजा कर रहे हैं।



मलबा आने की सूचना मिलने पर मंदिर समिति के कार्यालय प्रभारी पीतांबर तिवारी ने स्वयंसेवकों को साथ लेकर करीब 100 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित पैदल मार्ग से निकाला। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मार्ग खुलने तक मुख्य मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं।



इधर, एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि लोनिवि को मलबा हटाने के निर्देश दे दिए हैं। लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने मार्ग का निरीक्षण कर बताया कि शनिवार सुबह से मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा और शाम तक एक ओर पैदल निकलना शुरू करा दिया जाएगा।



फोटो-05टीएनपी01,02पी,03पी,04पी
-------------------------------------------------
रेलवे के अंडरपास में हुआ जलभराव

बनबसा (चंपावत)। रेलवे का नवनिर्मित अंडरपास बारिश में आवागमन में नाकाम साबित हो रहा है। पानी भरने से दोपहिया वाहनों का आवागमन दूभर हो गया है। कमलपथ से सेना छावनी, फागपुर, सैलानीगोठ आने-जाने के लिए रेलवे फाटक को बंद कर अंडरपास बनाया गया, लेकिन बरसात शुरू होते ही अंडरपास पर जलभराव होने से यहां से दोपहिया वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। नागरिकों ने पहले ही रेलवे प्रशासन से अंडरपास की जगह फ्लाई ओवर बनाने की मांग की थी। संवाद

------------------------------------------------
एनएच बंद होने से रोडवेज बस का संचालन ठप

लोहाघाट (चंपावत)। मूसलाधार बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से रोडवेज बस के पहिये थम गए हैं। बस का संचालन न होने से यात्रियों को रोडवेज स्टेशन से निराश होकर लौटना पड़ा। रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से मैदानी क्षेत्रों से लोहाघाट डिपो को आने वाली दिल्ली, हल्द्वानी बरेली की बस रास्ते में फंसी रही जबकि लोहाघाट से दिल्ली, बरेली, हल्द्वानी को भेजी बस स्वांला में एनएच बंद होने से वापस आ गई। उन्होंने ने बताया कि शुक्रवार को वाया देवीधुरा एक भी बस का संचालन नहीं किया गया। टैक्सियों में अधिक किराया देकर कई यात्री वाया देवीधुरा हल्द्वानी को रवाना हुए। संवाद
फोटो 05 एलएचजी 07 पी, 08पी
--------------------------------------------
दुकानों में घुसता पानी रोकने के लिए नाली खोलने में जुटे व्यापारी

लोहाघाट (चंपावत)। स्टेशन बाजार में नाली चोक होने से व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी दुकानों में घुसने लगा तो व्यापारी खुद ही बंद नालियों को खोलने में जुट गए। नालियों की सफाई न होने पर व्यापारियों ने पालिका के प्रति गहरी नाराजगी जताई। नाराज व्यापारियों ने कहा कि जब तक बंद नालियों को नहीं खोला जाता तब तक वह सेवा शुल्क नहीं देंगे। इधर, पालिका के ईओ पूरन सिंह बोहरा ने बताया मामला संज्ञान में आया है। पर्यावरण मित्रों को नगर की सभी बंद नालियों को खोलने के लिए निर्देश दिए हैं। संवाद
फोटो: 05एलएचजी10पी
-------------------------------------------
16 सड़कें बंद होने से 30 से अधिक गांवों के लोग परेशान

चंपावत। जिले में बारिश से 16 ग्रामीण सड़कें बंद होने से 30 से अधिक गांव की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सड़क मार्ग बंद होने से इन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। धौन, बडोली, द्यूरी, बजौन, टकनागूंठ, डाडामल्ला, अमोड़ी, छतकोट, धुरचुम, जमरानी, पाली, लेटी, रियासी, तरकुली, रीठा, बिनवालगांव, सिमलखेत, सिब्यूली समेत 30 से अधिक गांव के लोग अपने उत्पाद बाजार लेकर आते हैं, लेकिन पिछले दो दिन से सड़क बंद होने से लोगों के लिए अपने उत्पाद बाजार तक लाना संभव नहीं हो पा रहा है। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में चंपावत में 55, बनबसा 11, लोहाघाट 10.50, पाटी 10 मिमी बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed