फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   road

मरम्मत के एक वर्ष में ही टूटने लगी शारदा नहर किनारे की सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
road
जीर्शोद्घार के एक वर्ष में ही बनबसा शारदा नहर किनारे की क्षतिग्रस्त हो रही सड़क। - फोटो : TANAKPUR
शारदा बैराज से लोहियाहेड पावर हाउस तक नहर किनारे की सड़क जीर्णोद्धार के एक वर्ष में ही क्षतिग्रस्त होने लगी है। जगह-जगह सड़क धंसने लगी है। बरसात में जलभराव होने से सड़क पर आवागमन दूभर हो रहा है। ग्रामप्रधान माला देवी ने यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शारदा नहर के किनारे की सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने लगी है। बता दें कि शारदा बैराज से लोहियाहेड पावर हाउस तक नहर किनारे करीब 13.2 किमी लंबी सड़क का जीर्णोद्धार यूपी सिंचाई विभाग ने पिछले वर्ष कराया था।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत में यूपी सिंचाई विभाग ने 56 लाख रुपये की धनराशि खर्च की थी लेकिन सड़क के मरम्मत कार्य में गुणवत्ता की कमी के चलते एक वर्ष से पूर्व ही सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने लगी है। मझगांव, धनुषपुल के आसपास कई जगहों पर सड़क पर गड्ढे पड़ने से बरसात में उनमें जलभराव होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शारदा नहर के रखरखाव को शारदा हेडवर्क्स प्रशासन के अलावा एसएसबी, गढ़ीगोठ, मझगांव, लाटाखल्ला, भैंसाझाला, नया बस्ती के अलावा नेपाल के चांदनी दोधारा के हजारों नागरिक प्रतिदिन उक्त मार्ग से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

पानी निकासी नहीं होने से सड़क कई जगहों पर धंसने से क्षतिग्रस्त हुई है। ठेकेदार को मरम्मत कराने को कहा गया है। ठेकेदार का भुगतान रोका गया है। बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
बृजेश मौर्य, एसडीओ शारदा हेडवर्क्स, बनबसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed