{"_id":"0a8a2501a1d75e1902b543bddc794fd8","slug":"road-safety-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित सफर के लिए न करें नियमों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित सफर के लिए न करें नियमों की अनदेखी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/बनबसा
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग ने जिला मुख्यालय में टैक्सी ड्राइवरों और आम लोगों को जागरूक किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) रश्मि भट्ट के नेतृत्व में चले अभियान में सुरक्षित यातायात संचालन के टिप्स दिए गए। वाहन फिटनेस, ओवरलोडिंग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने सहित यातायात के अन्य तमाम नियमों के पालन करने से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन
चंपावत मोटर स्टेशन में भी पंपलेट और पोस्टरों के जरिए नागरिकों को जागरूक किया गया। सुरक्षा सप्ताह का समापन 16 जनवरी को होगा। औद्योगिक आस्थान के मोटर वर्कशॉप में हुए कार्यक्रम में दरोगा पीआर विश्वकर्मा, महेश मर्तोलिया, टैक्सी यूनियन संचालक ललित मोहन भट्ट आदि थे। इससे पहले बस्टिया के एनएसएस कैंप में शिविरार्थियों और रोडवेज वर्कशॉप में ड्राइवर और अन्य लोगों को रोड सुरक्षा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बनबसा में प्रभारी थानाध्यक्ष डीएस जलाल ने टैक्सी चालकों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने वाहन की गति नियंत्रित रखने, ओवरलोडिंग से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल और शराब का सेवन नहीं करने को कहा। यातायात प्रभारी भुवन लाल शाह ने दोपहिया चालकों से हेलमेट का प्रयोग करने और तीन सवारियों नहीं बैठाने पर जोर दिया। इस दौरान एसआई भूपाल सिंह सम्मल, कांस्टेबल भगवान सिंह, ट्रैफिक पुलिस के फकीर राम, मनोज पंत के अलावा टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अनिल थ्वाल, संचालक जमन सिंह, चालक जीवन, जगदीश, सुमित, सुनील, विनोद, मोहन, नारायण, मुन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
संयुक्त अभियान में 48 वाहन चालकों का चालान
चंपावत। परिवहन विभाग ने प्रशासन और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान भी चलाया। टनकपुर में चले इस संयुक्त चेकिंग अभियान में 48 वाहन चालकों का चालान हुआ। इसके अलावा नियम तोड़ने पर चार वाहन सीज किए गए।