फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road construction started

टनकपुर सीमा पर सड़क निर्माण शुरू

Fri, 11 Jan 2019 11:22 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 11 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Road construction started
टनकपुर से ब्रह्मदेव को तैयार होती सीसी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
भारत नेपाल के बीच पूर्व में हुई संधि के तहत टनकपुर सीमा पर नेपाल को भारत से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


टनकपुर पावर परियोजना के निर्माण के वक्त दोनों देशों के बीच हुई संधि के तहत भारत सरकार ने टनकपुर बैराज से नेपाल की सीमा तक सीसी रोड एवं सिंचाई के लिए चैनल का निर्माण करके देना था। गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे में यह मुद्दा उठा था। प्रस्तावित चैनल का निर्माण तो शुरू नही हो पाया है, लेकिन बैराज से नेपाल के सीमांत कस्बे ब्रह्मदेव को जोड़ने के लिए सीसी रोड का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

करीब 1.3 किमी. लंबी सड़क के नेपाल की ओर 200 मीटर हिस्से में नेपाल द्वारा आपत्ति लगाए जाने के बाद इस विवादित हिस्से को छोड़ 1100 मीटर हिस्से का निर्माण किया जा रहा है। आरजीबी कंपनी ने सड़क का समरेखण योजना तैयार करने के बाद शनिवार से सीसी के बेस लेयर का निर्माण शुरू किया।
विज्ञापन


परियोजना क्रियान्वयन इकाई के ईई राजेश कुमार के मुताबिक करीब 6.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही सड़क के सीसी बेस लेयर का निर्माण फरवरी माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क का निर्माण दिसंबर माह में पूरा किया जाना था। सड़क के समरेखण को लेकर नेपाल की ओर से लगाई गई आपत्ति के कारण निर्माण में विलंब हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed