फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road Block in Barakot

14 वर्षों से डामरीकरण के इंतजार में चांचड़ी-सुतेड़ा मोटर मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Road Block in Barakot
बाराकोट ब्लाक का बदहाल चांचड़ी-सुतेड़ा मोटर मार्ग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चांचड़ी-सुतेड़ा सड़क बदहाल है। करीब 14 साल पूर्व विधायक निधि से कटी सड़क पर डामरीकरण न होने से यह जर्जर बना है।
विज्ञापन

वर्ष 2008-09 में विधायक निधि से करीब एक किमी लंबी चांचड़ी-सुतेड़ा सड़क का कटिंग का कार्य किया गया था। तब से इस सड़क पर डामरीकरण नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन से इस सड़क पर डामरीकरण की मांग की है लेकिन 14 साल बाद भी डामरीकरण नहीं हो सका। पिछले साल अक्तूबर में आई आपदा के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा आपदा की चपेट में आ गया था। तब से ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम प्रधान भगवती बिष्ट, प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट का कहना है कि आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क की दीवार न बनने के कारण लोगों को करीब तीन सौ मीटर तक सामान ढोना पड़ रहा है। एसडीएम, डीडीओ से क्षतिग्रस्त दीवार को सही कराने की मांग करते वह थक चुके हैं, लेकिन दैवी आपदा मद से भी मरम्मत के लिए धन नहीं मिल सका है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
वर्ष 2016 में हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में पांच किमी लंबी सुतेड़ा-जमरेड़ी-क्रांतेश्वर सड़क की मंजूरी मिली थी। इसका शासनादेश जारी हो गया था। वर्ष 2017 में लोनिवि ने सड़क बनाने की सर्वे भी की लेकिन प्रस्तावित सड़क के लिए वन भूमि नहीं मिल सकी है। इस कारण सड़क नहीं बन सकी है। - भगवती बिष्ट, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन

सुतेड़ा-जमरेड़ी-कांतेश्वर सड़क पर वन भूमि का प्रस्ताव अपर प्रमुख वन संरक्षक नोडल अधिकारी देहरादून को भेजा गया है। वन भूमि की स्वीकृति मिलने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी। - बीसी भंडारी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि खंड, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed