{"_id":"cc4b4b223b1996ad3b35a677a222cc47","slug":"river-rafting-in-shaktipeeth-start-purnagiri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि शक्तिपीठ में रीवर राफ्टिंग शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि शक्तिपीठ में रीवर राफ्टिंग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइफ इज एडवेंचर संस्था की ओर से शुक्रवार से शारदा में रीवर राफ्टिंग, कैंपिंग और ट्रैकिंग साहसिक खेल की सुविधा शुरू कर दी गई है। उद्घाटन संसदीय सचिव विधायक हेमेश खर्कवाल ने किया। विधायक और अन्य अधिकारियों ने भी राफ्टिंग कर आनंद लिया। उन्होंने पहले राफ्टर दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
पूर्णागिरि के चरण मंदिर में शारदा तट पर साहसिक खेलों के शुभारंभ पर विधायक ने कहा कि राफ्टिंग खेल शुरू कर संस्था ने इस क्षेत्र में पर्यटन के विकास को नई दिशा देने का काम किया है। संस्था के निदेशक मोनी अरोरा उर्फ मोनी बाबा ने बताया कि धीरे-धीरे अन्य साहसिक खेलों की सुविधाएं भी लोगों को मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। बाद में विधायक खर्कवाल के अलावा एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ राजन सिंह रौतेला आदि ने चरण मंदिर से बूम तक आठ किमी की राफ्टिंग में शारदा की लहरों पर साहसिक आनंद उठाया।
विज्ञापन
इस दौरान सुरेश खर्कवाल, रवींद्र सिंह महर, अमित भट्ट, दिनेश पाटनी, कामरान अंसारी, राफ्टर गाईड लकी शाह, सुभाष थपलियाल, ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत आदि थे।
विज्ञापन