फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ritha Sahib's Dharm Yatra is energized by the elderly of Haridwar

रीठा साहिब की धर्म यात्रा से प्रफुल्लित हैं हरिद्वार के बुजुर्ग

Thu, 02 Nov 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 02 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ritha Sahib's Dharm Yatra is energized by the elderly of Haridwar
पंडित दीनदयाल उपाध्याय तीर्थयात्रा योजना के तहत रीठा साहिब पहुंचे देहरादून के तीर्थयात्री। - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से यहां आए 37 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों ने पहली बार रीठा साहिब गुरुद्वारे के दीदार किए। गुरुद्वारे से लेकर रीठा साहिब की धर्मयात्रा से ये यात्री बेहद प्रफुल्लित थे। ज्यादातर तीर्थ यात्रियों ने यहां की यात्रा को बेहद यादगार बताते हुए फिर से आने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


पंडित दीनदयात उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत 31 अक्तूबर से शुरू यह यात्रा यहां पहुंची। यात्रा दल में शामिल 12 महिलाओं सहित कुल 37 तीर्थयात्रियों का बुधवार को गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने स्वागत किया। उन्हें सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी के यहां के गुरुद्वारे के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई। गाइड रमेश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे यात्रियों को मीठे रीठे को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
विज्ञापन


यात्रा दल के सबसे बुजुर्ग यात्री हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी के सुखपाल सिंह (75) ने बताया कि यहां पहुंचने के बाद उनकी सारी थकान दूर हो गई। वहीं सबसे कम उम्र के यात्री ज्वालापुर के जनेंद्र कुमार (60) ने कहा कि इस घाटी के अद्भुत नजारे ने उन्हें भाव-विभोर कर दिया। पहले बार यहां पहुंचे यात्रियों ने कहा कि मौका लगने पर वे आगे भी यहां आएंगे। यह दल तीन नवंबर को वापस हरिद्वार पहुंच जाएगा। यात्रा दल ने हरिद्वार से रीठा साहिब की यात्रा के बीच नानकमत्ता गुरुद्वारे मेें भी मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed