फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   rigorous imprisonment for rape

Champawat News: दुष्कर्म के दो दोषियों को सश्रम कैद

Mon, 03 Apr 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 03 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
rigorous imprisonment for rape
चंपावत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कहकशा खान ने पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामले में दो आरोपियों को दोषी पाते हुए सश्रम कैद की सजा सुनाई है। एक अभियुक्त को दस साल और दूसरे अभियुक्त को सात साल सश्रम कारावास के साथ ही तीस-तीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है जुर्माना न भरने पर अभियुक्तों को अतिरिक्त कारावास की सजा भोगनी पड़ेगी।
विज्ञापन


सात अप्रैल 2018 को जिला बाल कल्याण समिति की ओर से बनबसा में संदिग्ध हाल में घूम रहीं दो नाबालिगों को उज्जवला पुनर्वास केंद्र के संरक्षण में रखा गया था। जहां समिति की ओर से की गई काउंसिलिंग में नाबालिगों ने अपने बयानों में सुषमा चौहान पत्नी गौरव चौहान निवासी बोरागोठ, रमेश राम पुत्र शोभन राम निवासी ककरालीगेट और राहुल पुत्र त्रिलोक सिंह के ऊपर दुष्कर्म करने और अनैतिक देह व्यापार कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने सुषमा के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 370 क, 506 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6, रमेश राम और राहुल राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 में मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन



मामले में उभय पक्षों की दलीलों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जिला जज ने आरोपी सुषमा चौहान को दोषमुक्त करते हुए रमेश राम को धारा 376 में 10 साल सश्रम कैद, 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। इसी प्रकार अभियुक्त राहुल को आईपीसी की धारा 376 में सात साल सश्रम कैद और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भोगनी होगी। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बीडी जोशी और विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो केएस राणा ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed