फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Returned money if the video went viral ..

वीडियो वायरल हुआ तो लौटाए रुपये..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Returned money if the video went viral ..
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा में जल संस्थान के एक कर्मचारी ने कनेक्शन के नाम पर अधिक रुपये वसूलने का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही वसूली गई रकम लौटा दी है। दरअसल वीडियो में मामले को सांसद और प्रशासन के सामने उठाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में चार लोगों से पेयजल कनेक्शन के लिए ज्यादा रकम ऐंठने की बात सामने आई है। छह मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो में कनेक्शन के लिए चार से आठ हजार रुपये अधिक वसूलने की बात सामने आई है। इसके अलावा वीडियो में जाड़ों में पानी की रोजाना आपूर्ति नहीं करने की बात भी कही गई है। उधर, आरोपी कर्मी का कहना है कि कुछ लोगों से ली गई अतिरिक्त राशि वापस कर दी है। बताया जा रहा है कि कतिपय विवाद और जाड़ों में भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने से तंग होकर वीडियो को बनाकर वायरल किया गया है। वहीं वीडियो के सामने आने पर जल संस्थान के पाटी के अपर सहायक अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि मामले की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed