फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resist digging from JCB to Bayalpata Turf

जेसीबी से ब्यालपाटा मैदान को खोदने का विरोध

Sat, 30 Jun 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत Updated Sat, 30 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Resist digging from JCB to Bayalpata Turf
गंगोलीहाट के ब्यालपाटा में जेसीबी से किया जा रहा समतलीकरण। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोगों ने ऐतिहासिक ब्यालपाटा के मैदान को जेसीबी  लगाकर खोदने का विरोध किया है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पानी की लाइनों को क्षति पहुंचाने, मकानों की नींव को कमजोर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ब्यालपाटा मैदान को जेसीबी से खोदा जा रहा है। पानी की लाइन उखाड़ डाली है। पानी की लाइन टूटने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। मैदान के समतली के नाम पर मैदान में मिट्टी को फैलाया जा रहा है। रास्ते क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। निकास नाली को ढक दिया गया है, जिससे पानी की निकासी की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने कहा है कि निकास नाली बंद होने से बरसात में पानी लोगों के घरों में घुसेगा। किस मद से काम किया जा रहा है, इसकी भी जानकारी लोगों को नहीं है। इन लोगों ने पानी के कनेक्शन जोड़ने के साथ ही रास्तों को दुरुस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में रोहित जोशी, गीता पाठक, ललिता नेगी, दीप पंत, हरीश पंत, योगेश जोशी, खड़क सिंह, सोनू सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed