फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remembered the creator of the Constitution, Dr. Ambedkar

Champawat News: संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर को किया याद

Sun, 14 Apr 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 14 Apr 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Remembered the creator of the Constitution, Dr. Ambedkar
चंपावत/ लोहाघाट/टनकपुर। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा चुनाव कार्यालय में शंकर सिंह खाती, त्रिलोक गिरि, शंकर दत्त पांडेय, कैलाश चंद्र पांडेय आदि की अगुवाई में डॉ. भीमराव के चित्र पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, नीरज वर्मा, जगदीश जोशी, विवेकानंद जोशी, अशोक वर्मा आदि ने संविधान निर्माता का भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन

लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, भगीरथ भट्ट, नवीन जोशी, प्रह्लाद अधिकारी, कविराज मौनी, चांद बोहरा, शैलेंद्र राय आदि मौजूद थे। इधर किमतोली में सुभाष राम के नेतृत्व में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान हरीश राम, अभिषेक विश्वकर्मा, योगेश विश्वकर्मा, मंजू देवी, खेमा देवी आदि मौजूद रहे। टनकपुर के गेंडाखाली में भूतपूर्व सैनिक सुरेश लाल के आवास पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज प्रहरी और पर्यावरण संरक्षण टीम की दीपा देवी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। यहां हरली देवी, लीला देवी, कौशल्या देवी, रेखा देवी, उषा देवी, सरस्वती देवी, सविता देवी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed