फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remembered Father of the Nation Bapu and former PM Lal Bahadur Shastri

Champawat News: राष्ट्रपिता बापू और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को याद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Remembered Father of the Nation Bapu and former PM Lal Bahadur Shastri
 चंपावत पुलिस लाइन में एसपी राष्ट्रपिता बापू और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र
चंपावत। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गोष्ठी की। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लोगों से गांधी और शास्त्री के विचारों पर चलने की अपील की गई।
विज्ञापन




दोनों महापुरुषों की ओर से देश को दिए गए योगदान को याद किया गया। संचालन संगठन महामंत्री निर्मल सिंह तड़ागी ने किया। यहां उमेश खर्कवाल, मोहन सिंह अधिकारी, मुरलीधर जोशी, बालादत्त थ्वाल, कमल सिंह भंडारी, मोहित बिंगराकोटी, नरेश जोशी, केदार सिंह मौजूद रहे। चंपावत कैंपस में प्रभारी प्राचार्या हेमा पांडे ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि पूर्ति निरीक्षक अभिनव गहतोड़ी, डीएसडब्ल्यू डॉ. भवान सिंह, डॉ. आरएस जोशी, दीपा जोशी ने राष्ट्रपिता बापू और शास्त्री के बारे में बताया।
विज्ञापन


इधर, एनएसएस प्रभारी अंकिता भट्ट के नेतृत्व में गंडक नदी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर, विकास चौधरी, कुशाग्र वर्मा, दीपक भट्ट संदीप रावत, संजय महर रहे। पुलिस लाइन में एसपी अजय गणपति ने राष्ट्रपिता बापू और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करे। सीओ वंदना वर्मा मौजूद रहीं। टनकपुर में सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
टनकपुर में सरकारी संस्थानों पर फहराया ध्वज

टनकपुर। क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी संस्थानों, स्कूलों आदि में ध्वजारोहण किया गया। तहसील में एसडीएम आकाश जोशी, पालिका में ईओ भूपेंद्र प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पालिका कर्मियों ने नगर के मुख्य मार्गों से होकर तहसील तक स्वच्छता रैली निकाली।
तहसील में एसडीएम ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। डिग्री काॅलेज में प्राचार्य डाॅ. अनुपमा तिवारी के नेतृत्व में सफाई की गई। एसएसबी में सहायक कमांडेंट हरेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी के स्मारक ग्राम बिचई में ध्वजारोहण किया। बीडीसी सदस्य अशोक पाल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। दयानंद इंटर कालेज विद्यालय समिति के अध्यक्ष धर्मपाल आर्य के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।
बनबसा में सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता बापू और स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। राजकीय महाविद्यालय बनबसा में प्रभारी प्राचार्य डाॅ. भूप नारायण दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। थाना, शारदा बैराज पुलिस चौकी, रोडवेज, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में भी दोनों महान विभूतियों को याद किया गया।


--------



एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर चलाया स्वच्छता अभियान



बनबसा। एसएसबी 57 वीं वाहनी की बनबसा स्थित सी कंपनी ने राष्ट्रपिता बापू और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन भारत नेपाल सीमा पर श्रमदान कर मनाया। सीमा पर सफाई अभियान चला कूड़े का निस्तारण किया गया। सी कंपनी प्रभारी सुशील कुमार, एसआई ब्रज बाला और ताशी शेरिंग भूटिया, एचसी लियाकत अली, राजन कुमार पठानिया आदि के अलावा स्थानीय लोगों ने भी सहयोग दिया। बनबसा धनुषपुल स्थित समवाय प्रभारी कमलेश कुमार और टनकपुर बूम समवाय प्रभारी हरेंद्र सिंह (निरीक्षक) के नेतृत्व में जवानों ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।

02सीपीटी 19पी- बनबसा में एसएसबी के सफाई अभियान में सफाई करते लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed